तनुश्री दत्ता- नाना पाटेकर विवाद, अक्षय कुमार क्यों पहुंचे पुलिस स्टेशन- जानें मामला
इन दिनों बॉलीवुड में माहौल काफी गर्माया हुआ है। मी टू अभियान के तहत एक के बाद एक कई नाम सामने आ रहे हैं। विकास बहल, नाना पाटेकर से लेकर आलोक नाथ, रजत कपूर आदि, सभी के नाम लिस्ट में शामिल हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब तनुश्री दत्ता ने मीडिया के सामने नाना पाटेकर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। यह 2008 की घटना है, जब तनुश्री के अनुसार, नाना पाटेकर ने उन्हें एक गाने की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छुआ था।
रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण की धमाकेदार जोड़ी- चौथी बार आएंगे साथ
खैर, इस मुहिम में बॉलीवुड ने बढ़चढ़ पर तनुश्री का साथ दिया। यहां तक कि ट्विंकल खन्ना ने भी तनुश्री के पक्ष में आवाज उठाई। लेकिन फिर सवाल उठा कि एक ओर ट्विंकल तनुश्री के साथ हैं.. तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार नाना पाटेकर के साथ हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा, जहां अक्षय तनुश्री का पक्ष लेते नजर आ रहे थे। जल्द ही अक्षय कुमार ने इस वीडियो ने खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
अक्षय कुमार ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके एक यूट्यूब वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इससे उनकी छवि खराब हो रही है जबकि अब तक उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला है। फिलहाल यह वीडिया सोशल मीडिया पर अब उपलब्ध नहीं है।
बात करें मी टू अभियान की.. तो तनुश्री दत्ता के बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपना आपबीती शेयर की है। जिसमें कई बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications