तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड माफियाओं पर लगाया बड़ा आरोप, लंबा चौड़ा पोस्ट किया शेयर और लिखा- 'सुसाइड नहीं करूंगी'

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि कैसे बॉलीवुड माफिया उन्हें टार्गेट कर रहा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट लिखकर बॉलीवुड माफियाओं और मीटू के दोषियों पर बड़ा आरोप लगाया है। साल 2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही बॉलीवुड में मीटू अभियान की शुरुआत हुई थी।

Recommended Video

Tanushree Dutta को target कर रहा Bollywood Mafia, कहा- सुन लो मैं आत्‍महत्‍या नहीं....| *News

अब अपने नए पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी आपबीती सुनाई है। तनुश्री दत्ता ने अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा, "मुझे परेशान किया जा रहा है और बहुत बुरी तरह से टार्गेट बनाया जा रहा है। प्लीज कोई तो कुछ करो।"

tanushree-dutta-writes-note-on-b-town-mafias-harassing-targeting-her-says-i-will-not-commit-suicide

उन्होंने आगे लिखा- "पहले पिछले एक साल में मेरे बॉलीवुड काम को तहस-नहस कर दिया गया और फिर नौकरानी मेरे पानी में दवाइयां और स्टेरॉइड्स मिलाया करती थी। जिसकी वजह से मुझे हर तरह की हेल्थ प्रॉब्लम होनी शुरू हो गई। इसके बाद जब मैं मई में उज्जैन गई तो मेरी गाड़ी के ब्रेक से दो बार छेड़छाड़ हुई और फिर मेरा एक्सिडेंट हुआ। मैं मरते-मरते बची और 40 दिनों बाद मैं मुंबई लौट आई.. और नॉर्मल लाइफ और काम में लग गई। अब एक अजीब सा वाक्या मेरी बिल्डिंग में मेरे ही फ्लैट के सामने हुआ।"

मैं सुसाइड नहीं करने वाली हूं

मैं सुसाइड नहीं करने वाली हूं

एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे कहा, "ये बात कान खोलकर सुन लो सब लोग, ये पक्का है कि मैं सुसाइड करने वाली नहीं हूं। और न ही मैं यहां से कहीं जाने वाली हूं। मैं यहीं रहूंगी और अपने पब्लिक करियर को फिर से शुरू करूंगी और इसे पहले से ज्यादा ऊपर लेकर जाऊंगी। बॉलीवुड माफिया, महाराष्ट्र के पुराने पॉलिटिकल सर्किट (जो अब भी अपना दबदबा रखते हैं) और बेईमान एंटी नेशनल क्रिमिनल एलिमेंट्स साथ मिलकर आम लोगों को परेशान करने का काम करते हैं।"

शर्म करो तुम लोग शर्म

शर्म करो तुम लोग शर्म

एक्ट्रेस ने आगे लिखा-"मुझे पक्का यकीन है कि मीटू के दोषी और NGO, जिन्हें मैंने एक्सपोज किया था, इन सब के पीछे वही लोगों का हाथ है, वर्ना क्यों मुझे टार्गेट और हैरस किया जाता? शर्म करो तुम लोग शर्म। मैं जानती हूं कि बहुत सारे लोग मुझे हटाने की कोशिश करेंगे, लेकिन मैं लंबे समय से इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती आई हूं। ये मेंटल, फिजिकल और साइकलॉजिक हैरसमेंट है। ये कौन सी जगह है, जहां यंग लड़के और लड़कियां यदि अन्याय के खिलाफ खड़े होते हैं तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और मार दिया जाता है?"

आज मैं हूं, कल आप भी हो सकते हैं

आज मैं हूं, कल आप भी हो सकते हैं

महाराष्ट्र सरकार के बारे में बोलते हुए तनुश्री लिखती हैं, "मैं चाहती हूं महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन और मिलिट्री रूल हो और केन्द्र सरकार ग्राउंड लेवल के मैटर्स पर भी अपना कंट्रोल रखे। चीजें वाकई यहां हाथ से बाहर निकल रही हैं। हमारे जैसे लोग यहां काफी परेशानी झेल रहे हैं। आज मैं हूं, कल आप भी हो सकते हैं।"

नए सिरे से शुरुआत करना चाहती हूं

नए सिरे से शुरुआत करना चाहती हूं

एक्ट्रेस ने लिखा, "इन सब के बावजूद मैं अपनी आध्यात्मिक साधना जारी रखूंगी और अपनी आत्मा को और मजबूत करूंगी। मैं वास्तव में नए बिजनेस और काम के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं और जीवन में नए सिरे से शुरुआत करना चाहती हूं। इस शहर में अब कोई कानून-व्यवस्था नहीं रही! आर्टिस्ट और सिंगल वुमन के लिए यह हमेशा सुरक्षित शहर हुआ करता था। हे कृष्ण, मेरे भाई, मेरी मदद करो।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X