तनुश्री दत्ता: विवेक अग्निहोत्री ने कहा, कपड़े उतार और नाच, सुनील शेट्टी और इरफान खान ने बचाया
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता जब से भारत वापस लौटी है उन्होने बॉलीवुड को लेकर ऐसे ऐसे खुलासे किए हैं जो कि काफी ज्यादा चौकाने वाले है और सुर्खियों में छाए हुएं है। नाना पाटेकर के बाद अब तनुश्री दत्ता ने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को लेकर एक खुलासा किया है और कहा कि फिल्म चॉकलेट की शूटिंग के दौरान उन्होने कुछ ऐसा किया था जो कि काफी चौकाने वाला था। तनुश्री बताती है कि एक गाने के दौरान उन्होने कहा कि कपड़े उतार और उनके सामने नाच..इस फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और इरफान खान मौजूद थे।
वो दोनो तुरंत तनुश्री के सपोर्ट में आए और ऐसा करने से मना कर दिया। सुनील शेट्टी तो विवेक की इस बात से काफी नाराज भी हो गए थे और उन्होने कहा था साइड में आओ मैं तुझे क्यू देता हूं।

तनुश्री ने बताया कि जबकि वो सीन उस फिल्म का हिस्सा नहीं था लेकिन फिर भी उनसे ये सब करने के लिए कहा गया। तनुश्री दत्ता के लगातार आ रहे बयानों से कई लोगों की नींद हराम हो चुकी है..
कई लोग तनुश्री के सपोर्ट में सामने आ रहें है तो कई उनको झूठा साबित कर रहे है। बता दें कि तनुश्री साल 2005 में आशिक बनाया आपने के साथ फिल्मों डेब्यू किया था और उनके साथ इसमें इमरान हाशमी नजर आए थे।
इसके बाद तनुश्री दत्ता के साथ 2008 में जब हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर वो सब हुआ जो कि तनुश्री पहले की बता चुकीं है उसके बाद उन्होने बॉलीवुड छोड़ दिया। इसके अलावा बात करें तनुश्री के सपोर्ट की तो स्वरा भास्कर, ऋचा चढ्ढा और फरहान अख्तर भी उनके सपोर्ट में आए थे।


Click it and Unblock the Notifications












