..................... Tanushree Dutta urges Hrithik Roshan to take a stand against Super 30 director Vikas Bahl - Hindi Filmibeat

विकास बहल मामले में भड़कीं तनुश्री दत्ता- ऋतिक रोशन से कहा- ''इस मामले में स्टैंड ले''

हाल ही में सुपर 30 के निर्देशक विकास बहल को यौन शोषण मामले में क्लीन चिट मिल गई है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपनी आंतरिक जांच में विकास बहल आरोप मुक्त कर दिया है। जिसके बाद निर्देशक को फिल्म सुपर 30 के पोस्टर पर क्रेडिट भी वापस दे दिया गया। इस मामले में तनुश्री दत्ता भड़क चुकी हैं और ऋतिक रोशन से इस मामले में कुछ स्टैंड लेने को कहा है।

मीटू अभियान के तहत निर्देशक विकास बहल पर एक पूर्व सहकर्मी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 में बतौर निर्देशक क्रेडिट नहीं दिया जाने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब उन्हें कमिटी ने क्लीन चिट दे दिया है।

Tanushree Dutta

बॉलीवुड में मीटू अभियान की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इस पर कहा- कौन है यह रिलायंस कमिटी? कौन हैं इसके सदस्य? रिलायंस कमिटी के विकास बहल को क्लीन चिट दे दी, लेकिन पुलिस का कार्रवाई अभी भी जारी है। जब तक कानून किसी को क्लीन चिट नहीं देता तब तक वह गुनहगार की माना जाएगा। बाकी ये सब ढ़ोंगी हैं।

तनुश्री ने कहा- यदि पीड़िता चुप है तो इसका मतलब आरोपी को क्लीन चिट दे दो? यह कहां का न्याय है। ऐसी कमिटी कई गनहगारों को छुड़वाने में मदद करती है। यह सब अंदर के लोग हैं। यह पीआर टीम का कमाल है ताकि विकास बहल की गंदी छवि को सुधारा जा सके और उन्हें फिल्म में वापस क्रेडिट मिल जाए।

साथ ही एक्ट्रेस ने सुपर 30 के एक्टर ऋतिक रोशन से गुजारिश की है कि वह इस मामले में स्टैंड लें। तनुश्री ने कहा- बॉलीवुड सितारों को भी इस मामले में एकजुट होने की जरूरत है क्योंकि जनता उन्हें आइडल मानती है। ऋतिक को इसके खिलाफ कुछ एक्शन लेना चाहिए, मुझे लगा था वह अलग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X