विकिपीडिया में बकवास लिखा है,मैं मिस इंडिया यूनिवर्स, एक्ट्रेस और स्टार हूं- भड़कीं तनुश्री दत्ता

बॅालीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम के जरिए एक शिकायत सामने रखी है जो कि खबरों में छा गई हैं। तनुश्री दत्ता काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन मी टू कैंपेन के दौरान उनका नाम काफी चर्चा में रहा। तनुश्री दत्ता फिल्मों से दूर रहने के बाद भी कई दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव रहती हैं।

तनुश्री दत्ता इंस्टाग्राम पर अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी हुई कई तस्वीरें और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने सभी को यह बताने की कोशिश की है कि किस तरह उनकी विकिपीडिया की प्रोफाइल को पूरी तरह से नहीं बनाया गया है। तनुश्री दत्ता ने बताया है कि उनकी प्रोफाइल पूरी तरह से अधूरी है।

Tanushree dutta

यहां तक कि तनुश्री दत्ता ने यह भी बताया है कि कैसे वह अपनी जिंदगी में ऊंची उड़ान तक पहुंची हैं। तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि हैलो दोस्तों। यहां पर कुछ है। जो मुझे काफी समय से परेशान कर रहा है। वो है मेरी विकिपीडिया प्रोफाइल।

 मेरी अपनी विकिपीडिया प्रोफाइल गलत

मेरी अपनी विकिपीडिया प्रोफाइल गलत

तनुश्री दत्ता ने लिखा है कि मेरी अपनी विकिपीडिया प्रोफाइल में थोड़ा या बहुत नहीं बल्कि काफी गलत लिखा गया है। इस प्रोफाइल में मुझे सिर्फ भारतीय मॉडल बताया गया है। जो कि मेरी साख को कम कर रहा है। मैंने इसे बदलने की कोशिश की है कि लेकिन हर बार वह पहले की तरह हो जाता है।

मैं मिस इंडिया यूनिवर्स और बॅालीवुड एक्ट्रेस हूं। एक स्टार हूं।

मैं मिस इंडिया यूनिवर्स और बॅालीवुड एक्ट्रेस हूं। एक स्टार हूं।

तनुश्री ने आगे बोला कि पहली बात यह है कि मैं मिस इंडिया यूनिवर्स और बॅालीवुड एक्ट्रेस हूं। एक स्टार हूं। लेकिन विकिपीडिया मुझे सिर्फ भारतीय मॉडल बता रहा है। जब भी लोग किसी पब्लिक फिगर के बारे में सर्च करते हैं तो पहले उनके काम और पुरस्कार के बारे में गूगल करते हैं। मेरे बारे में सब अजीब और बकवास लिखा हुआ है।

शायद टूल्स सही नहीं है- तनुश्री दत्ता

शायद टूल्स सही नहीं है- तनुश्री दत्ता

आप खुद ही कल्पना कीजिए कि मैंने अपने जीवन में इतना सब कुछ किया है फिर भी मेरे बारे में सीधा अच्छा और सही विकिपीडिया प्रस्तुत भी नहीं किया गया है। यह भी हो सकता है कि शायद टूल्स सही हैं और मेरे पुरस्कार और उपलब्धियां सही से दिख नहीं पा रही हैं।

2022 मेरे लिए काफी अच्छा होने वाला

2022 मेरे लिए काफी अच्छा होने वाला

तनुश्री ने आगे लिखा है कि मैंने इस तरह की अजीब चीजों को छोड़ दिया है। मुझे लगता है कि इसके बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। अगर कोई मदद कर सकता है तो प्लीज करें। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि साल 2022 मेरे लिए काफी अच्छा होने वाला है। आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता के इस पोस्ट पर उनके फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X