नाना पाटेकर पर फिर फूटा तनुश्री दत्ता का गुस्सा.. आइटम नंबर और कॉंट्रैक्ट को लेकर किए बड़े खुलासे!

tanushree dutta nana patekar

Tanushree Dutta on Nana Patekar- मीटू मोमेंट की शुरुआत जब हुई थी तो अभिनेत्री तनुश्री दत्ता काफी खुलकर सामने आईं थीं। उन्होने मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन इसके बाद मामला शांत हो गया था।

अब इतने सालों के बाद फिर से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ एक बयान दे डाला है। इस दौरान वो मीडिया से बातें कर रहीं थीं। बता दें कि तनुश्री दत्ता का कहना है कि फिल्म में जिसमें उनके साथ नाना पाटेकर ने गलत हरकत की थी उसमें वो आइटम नंबर करने के लिए साइन की गईं थीं। बाद में नाना पाटेकर ने के कहने पर गाने को डुएट बनाया जा रहा था। एक बार फिर से तनुश्री दत्ता का वीडियो सामने आ रहा है।

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

तनुश्री दत्ता का कहना है, ''मुझे आइटम सॉन्ग के लिए अप्रोच किया गया था। नाना पाटेकर का रोल फिल्म में था, मेरा किसी के साथ डुएट नहीं था। मुझे गेस्ट अपीएरेंस के हिसाब से लिया गया था। अगर उन्होने मुझे क्लियर किया होता कि ये डुएट है तो मैं ना करती क्योंकि मैं डुएट गाने नहीं करती हूं।

मैने एक फिल्म में डुएट गाना किया था शाहिद कपूर के साथ। बाकी ये आइटम सॉन्ग था और ये चीज क्लियर क्लियर कॉंट्रैक्ट में लिखी हुई थी। उसमें भी मैने बदवाल किए थे और कहा था कि कॉस्ट्यूम और डांस स्टेप्स मेरे कंफर्ट के हिसाब से होंगे। मुझे इतने सालों में ये अकल हो गई थी कि ये सारी चीजें भी कॉंट्रैक्ट में होनी चाहिए।''

तनुश्री दत्ता का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस ने कई तरह के आरोप लगाए थे और उस वक्त नाना पाटेकर भी सामने आकर अपनी सफाई देते हुए नजर आए थे। फिलहाल तनुश्री दत्ता किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं। आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: tanushree dutta nana patekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X