कास्टिंग काउच पर फिर बोलीं तनुश्री दत्ता, लपेटे में आ गए साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी, क्या है कारण?
Tanushree Dutta on Casting Couch: साल 2018 में मीटू मोमेंट की शुरुआत करने वाली पूर्व अभिनेत्री तनुश्री दत्ता किसी ना किसी कारण आज भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। उस दौरान उन्होने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और इस ना रुकने वाले आंदोलन की शुरुआत की थी।

अब तनुश्री दत्ता इसलिए खबरों में हैं क्योंकि उन्होने कास्टिंग काउच जैसे मामले को लेकर साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी को जवाब दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में चिरंजीवी ने कहा था कि, कास्टिंग काउच जैसी कोई चीज नहीं होती है। इसको लेकर अभिनेत्री ने कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों में है।
तनुश्री दत्ता ने दिया जवाब
आशिक बनाया आपने फेम तनुश्री दत्ता को अभिनेता की ये बात काफी नागवार गुजरी है। उन्होने सम्मान सहित चिरंजीवी तो जवाब देते हुए कहा कि, ''सम्मान के साथ मैं कहना चाहूंगी कि ऐसा लगता है कि श्री चिरंजीवी फिल्म इंडस्ट्री और आम तौर पर धरती पर जीवन की असलियत से बुरे लोग बुरे काम करते हैं। जितनी महिलाओं ने इस बात का सामना किया है उसको एक बयान से खारिज नहीं किया जा सकता।''
इसके अलावा तनुश्री दत्ता का कहना है कि, ''फिल्म इंड्स्ट्री में काम करने वाली महिलाओं की बेहतरी के लिए सुपरस्टार को क्या कदम उठाने चाहिए और भी बहुत कुछ करना चाहिए।'' तनुश्री दत्ता के इस रिएक्शन को लेकर क्या बयान अभिनेता की तरफ से सामने आता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल अभिनेत्री मीटू मोमेंट पर बात नहीं करती हैं लेकिन समय समय पर नाना पाटेकर को खरी खोटी सुना देती हैं।
फिल्मों से काफी दूर
अभिनेत्री अब फिल्मों से काफी दूर हैं लेकिन अपने वक्त में कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बनकर लोगों के बीच छा गईं थीं। आज भी इमरान हाशमी के साथ फिल्म आशिक बनाया आपने का टाइटल ट्रैक लोगों को याद है जिसमें तनुश्री दत्ता ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं। उस दौर में इस तरह के सीन्स देना अपने आप में काफी बड़ी बात थी।


Click it and Unblock the Notifications











