तनुश्री दत्ता बोलीं बॅालीवुड माफिया का खतरा- मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर जिम्मेदार हैं, किया खुलासा
बॅालीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तनुश्री दत्ता ने लेटेस्ट फोटोशूट के जरिए यह बताया है कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है।तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि कई लोगों ने उन पर नजर बनाए रखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि अगर मुझे कभी कुछ होता है तो मीटू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, साथी और बॅालीवुड माफिया दोस्त इसके लिए जिम्मेदार हैं।

बॅालीवुड माफिया कौन हैं? ये वो लोग हैं जिनके नाम एसएसआर मौत के मामले में कई बार सामने आया।तनुश्री ने इसके आगे लिखा कि उनकी फिल्मों को न देखें। उनका बहिष्कार करें। वह आगे साफ तौर पर कहती हैं कि इंडस्ट्री के चेहरे और पत्रकारोंं के पीछे जाओ। जिन्होंने मेरे और पीआर के बारे में फर्जी खबरें फैलाई हैं।वह सभी लोग उनके साथ अभियान में जुड़े हैं। उनके जीवन को नर्क बना दो क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया है। वह आगे लिखते हैं कि कानून और न्याय ने भले ही मुझे फेल कर दिया है। लेकिन मुझे इस महान राष्ट्र के लोगों पर यकीन है।


Click it and Unblock the Notifications











