#MeToo: तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर ठोंका 10 करोड़ की मानहानि का केस, ड्रग्स लेने की बात कही थी
बॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ मी टू मूवमेंट की लहर लाने वाली तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर 10 करोड़ की मानहानि का दावा ठोंका है। राखी ने तनुश्री को हॉर्न ओके प्लीज़ के उस गाने में रिप्लेस किया था जिसकी शूटिंग के दौरान तनुश्री से नाना पाटेकर ने बद्तमीज़ी की थी।राखी ने गाना उसी दिन शूट किया था जिस दिन ये सारा विवाद हुआ था।
राखी ने एक इंटरव्यू में कहा कि तनुश्री ने उस दिन ड्रग्स लिए थे और वो शूट करने की हालत में नहीं थी। इसलिए मुझे ये गाना करना पड़ा। इसके अलावा राखी ने तनुश्री को झूठा कहते हुए बताया कि वो 10 साल विदेश में रहकर आई है और अब कुछ भी कह रही है। राखी ने सवाल भी किए कि इतने साल तक वो कहां थी।

इतना ही नहीं राखी सावंत ने मीडिया को कहा कि 10 साल तक वो चुप क्यों थी। अगर मैं आज अचानक से उठकर कहने लगूं कि राहुल गांधी ने मेरा रेप किया तो आप लोग मान लेंगे क्या? हंसी आएगी ना? तनुश्री की बात को इतना सीरियसली लिया ही क्यों जा रहा है।
अब राखी के इन बेतुके सवालों के खिलाफ तनुश्री ने मानहानि का केस ठोंक दिया है और वो भी पूरे 10 करोड़ का। देखना है कि मामला आगे कौन सा मोड़ लेगा। लेकिन फिलहाल आपको पढ़ा देते हैं राखी के मुताबिक उस दिन क्या हुआ था -


Click it and Unblock the Notifications