कास्टिंग काउच विवाद: तनुश्री दत्ता ने लिया अक्षय कुमार-रजनीकांत का नाम, जबरदस्त विवाद
हाल ही में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर बदसलूकी का आरोप लगाकर सबको चौंका दिया है। उनके शॉकिंग बयान के बाद वे लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और अपने साथ हुई घटना को शेयर कर रही हैं। वहीं इसी बीच उन्होंने नाना पाटेकर के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्या का नाम भी लिया है। गणेश आचार्या ने सारे आरोपों को झूठ बताया है। तनुश्री का आरोप है कि नाना पाटेकर ने उनके साथ फिल्म हॉर्न ओके प्लीज में यौन शोषण करने की कोशिश की थी।
[नहीं पसंद आई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, किसी ने बताया बकवास को किसी ने दूसरी रेस 3 SHOCK]
तनुश्री के अनुसार गाना सोलो फिल्माया जाना था लेकिन नाना बार-बार आकर उनको स्टेप सिखाने की कोशिश कर रहे थे और उनके साथ एक इंटिमेट सीन करना चाहते थे। तनुश्री ने इनकार किया तो उन पर हमला हुआ और फिल्म से हाथ धोना पड़ा। अपने साथ हुई घटना को तनुश्री ने नाइंसाफी बताते हुए कहा है कि किसी भी स्टार को ऐसे एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहिए। उन्होनें कहा कि रजनीकांत और अक्षय कुमार नाना पाटेकर जैसे इंसान के साथ काम करेंगे तो उन्हें इंसाफ कैसे मिलेगा।

हालांकि अभी तक इस मामले में नाना पाटेकर का कोई बयान नहीं आया है। वहीं माना जा रहा है कि तनुश्री का ये विवाद अभी थमने वाला नहीं है। बरहाल, आगे जानें उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटनाओं का खुलासा कर बवाल मचा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications