Tanushree Dutta की सिसकती पुकार, बिलखते हुए कहा- 'मुझे बर्बाद किया जा रहा है… इससे पहले कि देर हो जाए...'

Tanushree Dutta Crying Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रोती हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले 4-5 सालों से अपने ही घर में लगातार परेशान किया जा रहा है। तनुश्री का दर्दनाक वीडियो देखते ही कई फैंस चिंता में पड़ गए हैं।
तनुश्री ने वीडियो में क्या कहा?
उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले कुछ सालों में इतना प्रताड़ित किया गया कि उनकी मानसिक और शारीरिक हालत काफी बिगड़ गई है। वे अपना घर और जिंदगी संभाल नहीं पा रही हैं।
तनुश्री ने दावा किया कि उन पर इस तरह की परेशानियां 2018 में #MeToo मूवमेंट के बाद से शुरू हुई हैं।
उन्होंने पुलिस को फोन किया था, जिसके बाद पुलिस आई और उन्हें थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। तनुश्री ने कहा कि वे अपनी खराब तबियत के बावजूद जल्द ही पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगी।
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इस उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं। ये 2018 से चल रहा है। प्लीज कोई मेरी मदद करें, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।'
तनुश्री ने बताया कि उनके घर पर ऐसी नौकरानियां भेजी गई हैं जो उनका सामान चुराती हैं और अजीब हरकतें करती हैं, इसलिए अब वे किसी पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं और घर का सारा काम खुद कर रही हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि घर के बाहर अजनबी लोग आते हैं और कई बार अजीब-सी आवाजें भी आती हैं, जिससे वे बहुत डरी हुई हैं। हालांकि, तनुश्री ने उस वीडियो में यह साफ नहीं किया कि उन्हें परेशान करने वाले लोग कौन हैं।
तनुश्री दत्ता के आरोप
2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर एक फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में #MeToo मूवमेंट का बड़ा हिस्सा बना। उन्होंने फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री पर भी 2005 की फिल्म चॉकलेट के सेट पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया था, हालांकि आरोपों का दोनों ने खंडन किया था.
लोगों से लगाई गुहार
वीडियो में तनुश्री ने मदद की गुहार लगाई और कहा कि वे अब बहुत डर गई हैं, बार-बार पुलिस को कॉल करनी पड़ रही है और वे चाहती हैं कि कोई उनकी मदद करे, इससे पहले कि स्थिति और बिगड़ जाए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लगातार चर्चा में बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











