'अक्षय कुमार तो नाना पाटेकर के साथ ही शूट कर रहे हैं.. उनका क्या'- तनुश्री दत्ता
Recommended Video

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान छेड़ छाड़ का आरोप लगाया है। ऐसे में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे तनुश्री का साथ दे रहे हैं। इन्हीं सितारों में हैं ट्विंकल खन्ना जिन्होंने तनुश्री की हिम्मत को दाद दिया। ऐसे में तनुश्री ने रिएक्शन दिया है कि ट्विंकल खन्ना का धन्यवाद कि उन्होंने सपोर्ट किया, लेकिन अक्षय कुमार तो नाना पाटेकर के साथ ही फिल्म शूट कर रहे हैं।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ट्रेलर- आमिर खान हुए बुरी तरह ट्रोल
तनुश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ट्विंकल खन्ना आपको धन्यवाद.. लेकिन आपके तो नाना पाटेकर के साथ ही शूट कर रहे हैं। उनका क्या! तनुश्री ने आगे कहा- मैं यही सवाल करना चाहती हूं कि इनमें से कितने सपोर्ट सच्चे हैं। क्योंकि इन बातों का कोई रिजल्ट सामने नहीं आया.. उन्होंने मुझसे माफी भी नहीं मांगी और फिर से झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। ऐसे में जब दूसरे कलाकार उनके साथ बढ़कर काम करते हैं.. तो यह उनकी जीत हुई।

नाना पाटेकर की यह तस्वीर फराह खान ने शेयर की है.. जब सभी हाउसफुल 4 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन कंट्रोवर्सी के बीच नाना पाटेकर को यूं देखना थोड़ा हैरान करता है। बता दें, नाना पाटेकर के वकील ने तनुश्री को लीगल नोटिस भी भेजा है।
क्या था मामला-
फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में तनुश्री दत्ता को एक आइटम सांग के लिए साइन किया गया था। यह गाना फिल्म में तनुश्री पर फिल्माया जाना था। रिहर्सल भी हो चुके थे। लेकिन शूट से एक दिन पहले कोरियोग्राफ गणेश आचर्या ने नाना पाटेकर की बात मानकर गाने में एक ऐसा सीन डाल दिया जहां तनुश्री और नाना पाटेकर को करीब आना था। तनुश्री ने इस गाने की शूटिंग के दौरान नाना पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। बाद में यह गाना राखी सावंत पर फिल्माया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, तनुश्री की मां ने इस घटना की जानकारी के लिए प्रेस से मीटिंग भी रखी और बाद में तनु ने इस मामले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बाद में नाना पाटेकर ने भी प्रेस कांफ्रेस किया था और सारे मामले को झूठ करार दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
