अनुराग कश्यप पर लगाए पायल घोष के आरोपों पर तनुश्री दत्ता का सामने आया रिएक्शन, कही ये बात
अभिनेत्री पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को पूछताछ के लिए तलब भी किया। वहीं इस मामले को तनुश्री दत्ता का रिएक्शन सामने आया है। तनुश्री दत्ता ने कुछ समय पहले एक्टर नाना पाटेकर पर मीटू के जरिए यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अब इन मामलों को जोड़े जाने के लेकर तनुश्री ने चुप्पी तोड़ी है।
तनुश्री दत्ता ने अपील की है कि उनके केस की तुलना पायल घोष के आरोपों से करना ठीक नहीं है। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने कहा कि वह पायल घोष के आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। क्योंकि इस बारे में उन्हें असमंजस है। लेकिन हॉर्न ओके प्लीज के दौरान जो हुआ वह इतिहास पर काला धब्बा है। अभी भी मुझे न्याय नहीं मिला है और ये काला धब्बा तब तक रहेगा जब तक मेरा करियर शुरू नहीं हो जाता।
वहीं तनुश्री दत्ता ने कहा कि मैंने कुछ पत्रकारों और ट्रोलर्स को मेरे केस और पायल के केस की तुलना करना सही नहीं है। ये ऐसा इसीलिए कर रहे हैं ताकि नाना पाटेकर हैरसमेंट केस में एकदम साफ सुथरी छवि में नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











