'लोग सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय मांग रहे हैं, मेरे लिए न्याय कहां है?'- तनुश्री दत्ता
नाना पाटेकर फिरोज नाडियाडवाला की एक वेब सीरिज में नजर आने वाले हैं। तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न आरोपों के दो साल बाद नाना पाटेकर काम पर लौट आए हैं। जाहिर है इस बात पर तनुश्री फिल्म इंडस्ट्री से काफी खफा हैं। उन्होंने कहा, लोग सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय मांग रहे हैं। मेरे लिए न्याय कहां है?
तनुश्री ने हाल ही में स्पॉटब्वॉय वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, "मेरा शोषण, मुझे बेइज्जत, प्रताड़ित करने, धमकी देने, मुझ पर और मेरे परिवार पर हमला करने, मेरे घर गुंडे भेजने, गुंडों के जरिए मुझे किनारे करने, मेरे करियर और जिंदगी को बर्बाद करने और दो साल की मेरी न्याय की लड़ाई के बावजूद इन लोगों को बड़े प्रोड्यूसर्स का सपोर्ट और ग्रैंड कमबैक मिल जाता है।"

एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे बिना किसी गलती के 12 साल तक बॉलीवुड से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया। लोग सुशांत के लिए न्याय मांग रहे हैं। मेरे लिए न्याय कहां है? प्लीज यह न होने दें। जब मैं खुद वापसी के लिए संघर्ष कर रही हूं तो इन लोगों को दोबारा काम न मिलने दें।"


Click it and Unblock the Notifications











