..................... Tanushree Dutta: Nana Patekar has a history of assaulting women - Hindi Filmibeat

तनुश्री दत्ता का बयान, नाना पाटेकर ने भी किया है यौन उत्पीड़न, खोल दिए कई राज

फिल्म आशिक बनाया आपने में इमरान हाशमी के साथ नजर आईं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। एक #metoo के चलते उन्होने इंडस्ट्री में होने वाली सच्चाई से पर्दा उठाते हुए बोला है कि उनके साथ भी यौन उत्पीड़न जैसी समस्याएं हुईं है। उन्होने वेटरन एक्टर नाना पाटेकर पर ये आरोप लगाते हुए कहा कि वो इस तरह के काम कर चुके है और पूरी इंडस्ट्री इस बारे में जानती है। तनु कहती है कि उनके बारे में तो कोई कुछ नहीं कहता है और ना ही आवाज उठाता है।

बता दें कि तुनश्री दत्ता ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वाक्या शेयर किया जिसमें बताया कि वो हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग कर रही थीं और उनको एक इंटीमेट सीन करना था।

tanushree dutta, nana patekar, तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर

जब वो सीन कर रही थीं तो उनको लगा वो इस एक्टर साथ सहज नहीं हैं तो उन्होने उस सीन को करने से मना कर दिया। तनुश्री ने बताया कि उनके मना करने के बाद उनपर उस सीन को करने को लेकर काफी ज्यादा दबाव डाला गया और उनकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ भी की गई।

हालांकि तनुश्री ने वो सीन नहीं किया और वहां से चली गई। उनका कहना है कि उसके बाद से उनके फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था और वो काफी ज्यादा परेशान रहती थी।

इस बात का खुलासा हाल ही में उन्होने किया है। उन्होने आखिरी फिल्म 2010 में की थी जिसका नाम अपार्टमेंट था। खबर थी कि तनुश्री इस साल बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं लेकिन ये खबर अफवाह साबित हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X