नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता विवाद- अभिनेता ने कैंसिल कर दी प्रेस कॉंफ्रेंस, नहीं देंगे सवालों के जवाब
नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद एक के बाद एक नए मोड़ ले ही रहा है। काफी समय से नाना पाटेकर ये धमकी दे रहे थे कि जब वो मुंबई वापस लौटेंगे तब वो तनुश्री के आरोपों के खिलाफ एक प्रेस कॉंफ्रेंस करके हर बात का जवाब देंगें। उनका कहना था कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो बेबुनियाद हैं। तनुश्री दत्ता के साथ उन्होने किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की है। बता दें कि नाना पाटेकर ने कहा था कि वो सोमवार को मीडिया के सभी सवालों के जवाब देंगें लेकिन उन्होने प्रेस कॉंफ्रेंस कैंसिल कर दी है।
गौरतलब है कि नाना पाटेकर ने इन आरोपों के खिलाफ अपने वकील के द्वारा तनश्री दत्ता को लीगल नोटिस भी भेजा था। इसके जवाब में तनुश्री ने भी ओशिवरा पुलिस स्टेशन में नाना पाटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके अलावा खबर है कि इस मामले में डांसर गणेश आचार्य का नाम भी शिकायत पत्र पर लिखा हुआ है। तनुश्री दत्ता का आरोप था कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर के द्वारा उनसे छेड़छाड़ और गलत तरीके से छुआ गया था।
इसके अलावा वो फिल्म में एक इंटिमेट सीन की भी मांग कर रहे थे जो कि प्रोजेक्ट में नहीं लिखा हुआ था। इसके बाद कनुश्री नाराज हो गईं और शूटिंग छोड़कर चली गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications