..................... Tanushree Dutta and Nana Patekar case: The actress NOW moves the case to the Maharashtra Women Commission - Hindi Filmibeat

तनुश्री दत्ता अब नाना पाटेकर के खिलाफ जाएंगी महाराष्ट्र महिला आयोग, बढ़ सकती है मुसीबत

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद में आए दिन कुछ ना कुछ हो रहा है..एक तरफ जहां नाना पाटेकर अपनी बातों पर अड़ें हैं कि उन्होने कुछ नहीं किया तो वहीं तनुश्री दत्ता भी इस मामले में बिल्कुल भी ढिलाई नहीं कर रहीं है। खबर है कि तनुश्री दत्ता ने अब इस मामले के खिलाफ महाराष्ट्र वुमेन कमीशन जाने का फैसला कर लिया है। बता दें कि इस मामले को लेकर तनुश्री दत्ता बिल्कुल भी चुप बैठने के मूड में नहीं है और जब से ये खबर आई है कि वो अब इस मामले को लेकर महाराषट्र महिला आयोग जाएंगी इस मामले ने और तेजी पकड़ ली है।

गौरतलब है कि नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के दौरान सेक्सुअल हैरैसमेंट का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि नाना ने उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी और एक इंटिमेट सीन की मांग कर रहें है।

nana patekar, tanushree dutta, नाना पाटेकर, तनुश्री दत्ता

बता दें कि ये बात करीब 10 साल पुरानी है और इसी विवाद की वजह से तनुश्री का करियर समाप्त हो गया था। हाल ही में नाना पाटेकर काफी समय के बाद मीडिया के सामने आए लेकिन ज्यादा बात किए बिना ही भागते नजर आ रहे थे।

बता दें कि नाना पाटेकर ने इस मामले में तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भी भेजा था और सारी बातों को झूठा करार दिया था। इसके बाद तनुश्री भी एक्शन में आई और उन्होने नाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X