नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता विवाद- आज तनुश्री दत्ता के घर पहुंचेगी मुंबई पुलिस, जानिए क्या है कारण
नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता विवाद में एक नया मोड़ आ गया है..खबर है कि आज शाम को करीब ओशिवारा पुलिस अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के घर पर जाएगी। बता दें कि पुलिस तनुश्री का बयान दर्ज करवाने के लिए जा रही है क्योंकि तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। बता दें कि तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि नाना पाटेकर ने उनके साथ 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान सेक्सुअस हैरेसमेंट की कोशिश की थी और इंटिमेट सीन करने के लिए फोर्स कर रहे है।
काफी समय से चले आ रहे इस विवाद पर केस फाइल होने के बाद आज पुलिस अभिनेत्री के बयान रिकॉर्ड करने जा रही है। खबर है कि पुलिस करीब 5.30 पर उनके पहुंच जाएगी और तनुश्री के बात करना शुरु कर देगी।

इस बात को देखकर लग रहा है कि नाना पाटेकर के लिए मुसीबतें काफी ज्यादा बढ़ सकती है। हालांकि नाना पाटेकर ने अपने बचाव में यही कहा है कि वो बिल्कुल निर्दोश हैं इसलिए वो वही कहेंगे जो उन्होने 10 साल पहले कहा था।
गौरतलब है कि इस घटना के बाद तनुश्री दत्ता की कार पर हमला हुआ था और उनकी गाड़ी तोड़ दी गई थी। इसके बाद से ही तनुश्री दत्ता ने अपना करियर खत्म करने का फैसला किया था और विदेश चली गई थी। 10 साल बाद एक बार फिर से #MeToo कैंपेंन के चलते मीडिया के सामने फिर से तनुश्री ने बात रखी थी।


Click it and Unblock the Notifications