'सुशांत सिंह राजपूत की तरह मुझे मारने की..' तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड माफिया का नाम लेते हुए मांगी सुरक्षा

Tanushree Dutta on Sushant Singh Rajput- आशिक बनाया आपने फेम अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो पोस्ट करके लोगों को हिला डाला था। उन्होने रोते रोते कई बातें बताईं थीं और कहा था कि उनको घर में ही परेशान किया जा रहा है।
लेकिन अब एक नया बयान सामने आया है जिसमें उन्होने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेते हुए बॉलीवुड माफियाओं का जिक्र किया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि उनको मारने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए सरकार उनको सुरक्षा प्रदान करे। तनुश्री दत्ता के इन आरोपों से लोग हैरान हैं और काफी जल्दी वो पुलिस केस करने वाली हैं।
मुझे मारने की कोशिश..
तनुश्री दत्ता ने बात करते हुए कहा कि, ''सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही मुझे मारने की कोशिश की जा रही है और इसमें बॉलीवुड माफिया का एक बड़ा ग्रुप शामिल है।'' उन्होने ये भी कहा कि, "मैं सरकार से मुझे सुरक्षा देने की अपील करती हूँ। ये माफिया बहुत बड़ा और खतरनाक है, सुशांत की तरह मेरी जान को खतरा है और इसका मुझे डर है। तनुश्री ने ये भी आरोप लगाया है कि उनका पीछा किया जा रहा है और जासूसी हो रही है। यहां तक की उनके घर में एक नौकरानी सिर्फ उनकी जासूस करने के लिए रखी गई थी।
एक्ट्रेस के इन आरोपों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। देखने वाली बात होगी कि वो पुलिस में कह शिकायत दर्ज करवाती हैं। उनका कहना है कि मेरे इस केस को मीटू वाले केस से हटकर देखें क्योंकि ये बिल्कुल नया और खतरनाक है।
उनका कहना है कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर मैं न्याय की मांग करूंगी और आशा है कि न्याय मिलेगा। तनुश्री दत्ता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं लेकिन उनका करियर उतना लंबा नहीं रहा है। आशिक बनाया आपने और भागम भाग में उनके किरदार को अक्सर याद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











