Watch- ‘वो मुझे शॉर्ट स्कर्ट में बैठा कर..’, तनुश्री के हैरान करने वाले आरोप- विवेक अग्निहोत्री रोज मुझे..

Tanushree Dutta

Tanushree Dutta Harassment Allegations On Vivek Agnihotri: तनुश्री दत्ता बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और वह अपने बेबाक बयानों के चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। भले ही अभी के समय पर वह फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन एक्ट्रेस के बयान हमेशा से चर्चा का विषय बने रहते हैं। काफी वक्त पहले उन्होंने नाना पाटेकर से लेकर राखी सावंत पर गंभीर आरोप लगा दिए थे।

लेकिन अब उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कई सारे गंभीर आरोप लगा दिए हैं और इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। तनुश्री दत्ता ने कई इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री को लेकर बात की और उनके खिलाफ काफी कुछ कहा है।

इस पर तनुश्री दत्ता ने यह भी कहा कि विवेक अग्निहोत्री और नाना पाटेकर जैसे लोगों ने उनका करियर बर्बाद करके रख दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि जिन लोगों ने भी उनका करियर बर्बाद किया है आज वह काफी ज्यादा नाम कमा रहे हैं और उनकी फिल्में भी अवार्ड जीत रही है।

इस पर तनुश्री दत्ता ने बात करते हुए कहा कि "विवेक अग्निहोत्री के साथ में जब मैं शूटिंग कर रही थी तो अगर मैं सेट पर 5 मिनट लेट आई थी तो मुझको अनप्रोफेशनल कहकर मुंह पर चिल्ला दिया जाता था। सेट पर जाने के बाद में हमने तकरीबन 100 दिन तक शूटिंग की और सेट पर सबसे पहले मैं पहुंचती थी।"

तनुश्री दत्ता आगे बताती है कि "कई बार तो ऐसा भी होता था कि मैं सबसे पहले पहुंच जाती थी और वहां पर कोई भी नहीं होता था। लाइट भी नहीं जल रही होती थी और सेटअप भी बिल्कुल भी तैयार नहीं होता था। लेकिन सिर्फ एक दिन के लिए मैं 5 मिनट लेट आई तो वह देखने के लिए सेट पर पहुंच गए कि मैं आई हूं कि नहीं।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "उसका तरीका मुझे परेशान करने का था और वह मुझे पूरे समय सेट पर बिठा कर रखना। मुझे जब पता रहता था कि मेरा शॉट नहीं है तब भी वह वहां पर मुझे बिठाकर रखता था। शॉट हो या ना हो लेकिन मुझे वैन के अंदर जाने की इजाजत नहीं होती थी। चाहे धूप या गर्मी या बारिश कुछ भी हो जाए।"

तनुश्री दत्ता बताती है कि "अगर मैं वैनिटी वैन के अंदर कुछ देर के लिए चली जाती और 5 मिनट देर से आती तो किसी को देखने के लिए भेज देता कि देखो तनुश्री वैन में क्या कर रही है। उसको यहां पर आने के लिए कह दो। जब आर्टिस्ट का शूट नहीं होता था तो वह वैनिटी वैन में आराम करते थे।"

एक्ट्रेस ने इस पर आगे कहा कि "अगर आपने मुझे शॉर्ट कपड़े पहनने के लिए दिए हैं तो मैं खुद को ढकने के लिए वैनिटी वैन में जा सकती हूं। मैं कई बार रोब पहन कर बैठी रहती थी तो वह कहता था कि शॉट आने वाला है उसको उतार दो। वह शॉर्ट स्कर्ट में मुझको पूरी यूनिट के सामने दिनभर बिठाकर रखना था।"

More from Filmibeat

Read more about: tanushree dutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X