..................... Tanushree Dutta hits hard at Nana Patekar's corrupt NGO after sexual assault allegations - Hindi Filmibeat

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ किया एक और ज़ोरदार खुलासा

By Staff

तनुश्री दत्ता - नाना पाटेकर यौन उत्पीड़न केस में नाना पाटेकर को सुबूतों के अभाव में सारे आरोपों से बरी कर दिया गया है। अब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के NGO पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये एनजीओ भ्रष्टाचार में लिप्त है। गौरतलब है कि नाना पाटेकर, NAAM संस्था से जुड़े हैं जो किसानों के हित में काम करता है।

ये फाउंडेशन, बड़े और अमीर लोगों से चंदा इकट्ठा कर, किसानों में बांटता है। लेकिन तनुश्री का कहना है कि इस फाउंडेशन के तहत करोड़ों रूपये इकट्ठे तो होते हैं लेकिन किसानों को लगभग 15 हज़ार से 200 रूपये तक की राषि ही बांटी जाती है। बाकी पैसा ये फाउंडेशन हज़म कर जाता है।

tanushree-dutta-hits-hard-at-nana-patekar-s-corrupt-ngo-after-sexual-assault-allegation

तनुश्री की माने तो इसी पैसे से बड़े लोगों को रिश्वत दी जाती है और यही पैसा इस्तेमाल कर के ये केस भी खारिज किया गया है। क्योंकि सब खुश है तो कोई भी आवाज़ क्यों उठाएगा। तनुश्री का कहना है कि इस फाउंडेशन के खिलाफ जिसने भी आवाज़ उठाने की कोशिश की गई है उसके साथ कुछ ना कुछ गलत हो गया।

गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने हॉर्न ओके प्लीज़ नाम की फिल्म में आईटम डांस करते समय नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का इल्ज़ाम लगाया था।राखी सावंत ने तनुश्री को हॉर्न ओके प्लीज़ के उस गाने में रिप्लेस किया था जिसकी शूटिंग के दौरान तनुश्री से नाना पाटेकर ने बद्तमीज़ी की थी। राखी ने गाना उसी दिन शूट किया था जिस दिन ये सारा विवाद हुआ था। आपको बताते हैं इस कहानी का दूसरा पहलू -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X