तनुश्री दत्ता केस: गणेश आचार्य, सामी सिद्दीकी और राकेश सारंग को पुलिस ने भेजा समन
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि हाल ही में पुलिस तनुश्री दत्ता के घर गई थी और उनकी बयान दर्ज किया था..गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने पुलिस कंपलेन पहले ही लिखवा दी थी। तनुश्री दत्ता की कंपलेन के बाद मुंबई पुलिस पूरी तरह से हरकत में आ गई है और लगातार अपना काम कर रही है। बता दें कि पुलिस ने इस फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के 3 लोगों को समन भेज दिए जिनमें प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी, निर्देशक राकेश सारंग और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य शामिल है।
बता दें कि नाना पाटेकर से विवाद के समय ये लोग भी सेट पर मौजूद थे। हाल ही में तनुश्री दत्ता ने भी बताया था कि इस पूरी घटना की जानकारी डेजी शाह को भी है और वो इसकी शिकायत करने भी गई थीं लेकिन गणेश आचार्य ने उनको कुछ भी बोलने से मना कर दिया था।

गौरतलब है कि नाना पाटेकर समेत इन तीनों पर भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अब इन सभी लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ने वाली है और देखना ये है कि आगे क्या होता है।
बता दें कि नाना पाटेकर ने फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान तनुश्री दत्ता के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट करने के आरोपों पर चर्चा में चल रहे है..2008 में ये पूरा मामला सामने आया था।


Click it and Unblock the Notifications