तनुश्री दत्ता ने अजय देवगन पर लगाया आरोप- बॉलीवुड ऐसे पाखंडियों से भरा है

Recommended Video

Tanushree Dutta slams Ajay Devgan for working with Alok Nath in De De Pyaar De | FilmiBeat

मी टू अभियान के दौरान एक्टर आलोक नाथ पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद कहा गया था कि आलोक नाथ किसी फिल्म या टीवी शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। लेकिन लोग हैरान तब रह गए जब हाल ही में अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के ट्रेलर में आलोक नाथ अहम किरदार निभाते नजर आए।

जब फिल्म के निर्देशक और अजय देवगन से आलोक नाथ ही उपस्थिति पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग पहले ही हो चुकी थी। बहरहाल, बॉलीवुड में मी टू अभियान की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक इवेंट के दौरान अजय देवगन को इसके लिए जमकर लताड़ा।

Tanushree Dutta

तनुश्री दत्ता ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री झूठों, शो ऑफ करने वालों और पाखंडियों से भरा है। आलोकनाथ पर गंभीर आरोप सामने आने के बाद फिल्म में आलोकनाथ से सीन्स को दोबारा से री-शूट किया जा सकता था.. लेकिन नहीं, उन्होंने रेपिस्ट आलोकनाथ को फिल्म का हिस्सा बनाए रखा..''

एक्ट्रेस ने आगे कहा- ''दे दे प्यार दे के ट्रेलर और पोस्टर सामने ना आने तक किसी को पता नहीं था कि आलोकनाथ फिल्म का हिस्सा हैं। ऐसे में अजय देवगन और मेकर्स चाहते तो वे चुपचाप से आलोकनाथ को रिप्लेस कर सकते थे। उनके सीन्स को रीशूट कर सकते थे।''

बता दें, टीवी प्रोड्यूसर विनता नंदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए 'संस्कारी' अभिनेता आलोक नाथ पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद एक्ट्रेस संध्या मृदुल, दीपिका अमीन और फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की एक क्रू मेंबर ने भी आलोक नाथ पर शोषण का आरोप लगाया था। एक्टर के खिलाफ केस भी दायर किया गया था। इस साल जनवरी में मुंबई सेशन कोर्ट ने आलोकनाथ को अग्रिम जमानत दी।

वहीं, पिछले साल मी टू के बारे में अजय देवगन ने ट्विट किया था- मी टू के तहत जो भी हो रहा है वह सब पढ़कर व्यथित हूं। मेरी कंपनी और मैं महिलाओं को पूरी इज्जत और सुरक्षा देने पर भरोसा रखते हैं। यदि किसी ने एक महिला के साथ भी गलत किया है तो ना ही ADF (Ajay Devgn Films) और ना मैं उसके मैं उसके साथ काम करने वाला हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X