तनुश्री दत्ता ने खाई महादेव की कसम, ललकार भरकर बोलीं- बॉलीवुड का रेपिस्ट.. नरक की आग में जलेगा

Tanushree Dutta

Tanushree Dutta Reaction On Nana Patekar: एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) को मुंबई की कोर्ट ने MeToo मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। 7 साल पुराने केस में ये फैसला आते ही तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने सोशल मीडिया पर ललकार भरी है। कोर्ट के फैसले के बाद तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta Instagram) ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। कोर्ट के फैसले पर रिएक्ट करते हुए तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर अपनी जमकर भड़ास निकाली है।

तनुश्री दत्ता का रिएक्शन

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जो पहला पोस्ट लिखा है, उसमें कहा, 'भोले बाबा ने मेरी लाज रख ली। सभी के लिए मेरे पास एक अच्छी खबर है। नाना पाटेकर समेत अन्य के खिलाफ यौन शोषण से जुड़ी शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जो बी-समरी रिपोर्ट फाइल की थी, उसे कोर्ट ने कैंसिल कर दिया है। पुलिस ने 2019 में केस को बंद करने की कोशिश की थी। ये कहकर कि आरोप झूठे हैं, जबकि उन्होंने मेरा पक्ष लिया ही नहीं था। जबकि मेरे गवाहों को नाना पाटेकर के गुंडे और अंडरवर्ल्ड के लोग धमकी दे रहे थे। लेकिन एक गवाह ने कोर्ट में बयान दिया औ बताया कि कैसे उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया था। अब कोर्ट ने पुलिस की बी-समरी रिपोर्ट को एक्सेप्ट नहीं किया है। हम केस जीत गए हैं। अब मुंबई पुलिस को इस मामले में चार्जशीट फाइल करनी होगी।'

मेरी लीगल टीम ये केस जीत चुकी है

तनुश्री ने दूसरे पोस्ट में लिखा, 'नाना पाटेकर की PR टीम फेक न्यूज फैलाने में लगी है कि फैसला उनके हक में आया है। जबकि मैं और मेरी लीगल टीम ये केस जीत चुकी है और मीडिया भी पूरी तरह से गलत खबर छाप रही है। कोर्ट ने बी-समरी रिपोर्ट कैंसिल कर दी है और चार्जशीट भी जल्द फाइल हो जाएगी। क्योंकि पुलिस के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं।'

बी-समरी रिपोर्ट डिसमिस हुई है

तनुश्री ने कोर्ट के फैसले की कॉपी भी लगाई है और कहा है कि हमारा केस डिसमिस नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस की बी-समरी रिपोर्ट डिसमिस हुई है। 'ये नाना पाटेकर इतना झूठा और मैनिपुलेटिव है कि कोर्ट के शब्दों को ट्विस्ट कर रहा है। उसकी ओवरएक्टिंग, पीआर मशीनरी पब्लिक और इंडस्ट्री को हमेशा की तरह मिसलीड कर रही है। 2018 में भी इन लोगों ने कहा था कि केस बंद हो गया है।'

नरक की आग में जलेगा

तनुश्री ने कोर्ट के फैसले को सबूत के तौर पर दिखाते हुए कहा है, 'सबसे बड़ा मैनिपुलेटर और झूठा नाना किसी भी हद तक जा सकता है ये साबित करने के लिए कि वो जीत गया है। वह इस साल खुद लोगों की आखों में नरक की आग में जलेगा। इसकी सही सजा तो अब शुरू होगी। कोर्ट की भाषा मुश्किल है और वो उसका फायदा उठा रहा है। सही चीज छापो। सब पैसे का खेल है लेकिन कॉमन सेंस का तो इस्तेमाल करो।'

नाना पाटेकर को बताया बॉलीवुड का रेपिस्ट

तनुश्री ने आगे नाना पाटेकर के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा, 'नाना मानसिक रूप से बीमार है। और कुछ गंभीर बीमारी भी है लेकिन ये उसे चतुराई से छिपा लेता है। उस सीरीयल मॉलेस्टर को पता है कि जीत मेरी हो चुकी है। वो मेरी धज्जियां उड़ाने की कोशिश कर रहा है। वो मुझे काला जादू करके बीमार करने की कोशिश कर रहा है। अब ये पूरी दुनिया के सामने झूठा साबित होगा। कोई भी इस पर और इसकी पीआर टीम पर भरोसा नहीं करेगा। ये अपनी गंदी बॉलीवुड का रेपिस्ट इमेज को धोने के लिए कितना पैसा खर्च कर रहा है। कसम महादेव की सारे भांडे फूटेंगे इसके और इसके साथियों के इस साल। पुलिस के इसके बेटे से भी बात करनी चाहिए, जो इसके बारे में कई राज जानता है। नाना ने अपने सगे बेटे के करियर और हेल्थ को भी खराब कर दिया है। जिससे परिवार के भयावह राज बाहर न आएं। अपने बेटों को भी नहीं छोड़ा। एक बतपन में म गया और एक घुटघुटकर जी रहा है। '

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X