नाना पाटेकर पर #MeToo लगाने वाली तनुश्री दत्ता ने इस यूट्यूबर के साथ कर डाली ऐसी हरकत, बुरी तरह ट्रोल

tanushree dutta

आपको तनुश्री दत्ता तो याद ही होगीं.. आशिक बनाया आपने में उन्होने इमरान हाशमी के साथ जब इंटिमेट सीन्स दिए थे तो बवाल हो गया था। इसके बाद तनुश्री दत्ता गायब हो गईं और मीटू मोमेंट के दौरान फिर सामने आईं थीं।

इस दौरान उन्होने नाना पाटेकर पर हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। लेकिन अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्ट्रेस ट्रोल हो रही हैं। लोगों का कहना है कि ये उनके करियर का सबसे निचला हिस्सा है।

दरअसल इस वीडियो में तनुश्री दत्ता एक यूट्यूबर के साथ नजर आ रही हैं। इस यूट्यूबर को इसके बीग्रेड वीडियोज के लिए ट्रोल किया जाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से तनुश्री दत्ता रोमांटिक अंदाज में मूव्स कर रही है।

Eshan Masih नाम के इस यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। बैकग्राउंड में आपको 'आपकी कशिश' गाना बजता हुआ सुनाई देगा जो कि तनुश्री का ही गाना है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग उनकी बोल्ड हरकतों पर भड़क गए।

क्या बोले लोग

एक यूजर ने लिखा है, ''इससे अच्छा तो नाना पाटेकर ही था।'' एक ने लिखा, ''इससे एक बात तय है कि नाना पाटेकर सही आदमी था।'' एक ने लिखा, ''वीडियो वो भी इसके साथ।'' एक का कहना था, अरे बाबा ये क्या देख लिया।'' एक का कहना है, ''तनुश्री आपसे इतने निम्न स्तर की उम्मीद कभी नहीं की थी।'' एक ने लिखा, ''क्या मजबूरी होगी बेचारी की.. आपने साबित कर दिया कि नाना निर्दोष हैं।'' एक ने लिखा, ''तनुश्री इस घटिया आदमी के साथ क्यों?'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि तनुश्री की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। इसके बाद उनका इंडस्ट्री में काफी समय तक काम नहीं मिला और लोग गलत बातें कर रहे थे। तनुश्री दत्ता भी काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: tanushree dutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X