..................... Tanushree Dutta- नाना पाटेकर पर फिर भड़कीं तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta again angry on Nana Patekar and Rakhi Sawant, Statements viral - Hindi Filmibeat

Tanushree Dutta- नाना पाटेकर पर फिर भड़कीं तनुश्री दत्ता, बोलीं- 'ना पहले औकात थी, ना अब है'

tanushree dutta

राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी का मामल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त आदिल ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस मशहूर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के साथ की है जोकि पहला राखी सावंत की विक्टिम रह चुकी हैं।

इस दौरान तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत को काफी खरी खोटी सुनाई और कई तरह के आरोप लगाए। इस दौरान उन्होने नाना पाटेकर भी हमला बोला। सभी को याद को होगा कि मीटू मोमेंट के दौरान तनुश्री ने कई राज खोले थे और बताया था कि कैसे नाना पाटेकर ने फिल्म के सेट पर उनके साथ बदसुलूकी की थी।

एनबीटी के मुताबिक इस दौरान उन्होने कह डाला कि, नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री जैसे लोग हैं जिनकी वजह से उनका करियर तबाह हो गया था। अभिनेत्री यहीं नहीं रुकी बल्कि आगे कहा कि, जिन लोगों की वजह से उनका करियर खराब हुआ, वे लोग आज भी खूब काम कर रहे हैं।

यही नहीं उनको इसके लिए अवॉर्ड्स तक मिल रहे हैँ। उन्होने नाना को लेकर कहा कि ''नाना पाटेकर की औकात ना तब थी और ना आज है। वो मेरा नाम लेकर ही काम कर रहे हैं।'' तनुश्री दत्ता इस दौरान काफी भड़की हुईं थीं और राखी सावंत को भी कसकर कई तरह के जवाब दिए हैं।

राखी को लेकर क्या बोलीं तनुश्री

तनुश्री दत्ता का कहना था, "उसमें जो आक्रामकता है, वह एक आक्रामक आदमी की तरह लड़ती है। मैंने देखा कि कैसे आदिल और राजश्री के मामले में उसके पास झूठ बोलने के लिए हर दिन एक नया व्यक्ति होता है।

मुझे नहीं पता कि कहां से है।" तनुश्री ने आगे कहा, ''वह बहुत बुरी है। इतने धर्म बदलने के बावजूद वह खुद को नहीं बदल सकी। मैंने कई बार सुना है कि जब उसे पता चलता है कि वह पकड़ी जाएगी तो वह पलट जाती है। अचानक वह बेचारी बन जाएगी और अपनी कठिनाइयों के बारे में बात करेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X