तनुजा की अगली फ़िल्म में राजीव

By Staff

राजीव खंडेलवाल को आमिर के लिए सराहना मिली थी
ये फिल्म एक रोमांटिक फिल्म होगी और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरु हो जाएगी. वैसे यहाँ दिलचस्प बात ये भी है कि तनुजा चंद्रा की इस फ़िल्म की कहानी लिखी है उनकी मां और जानी मानी फिल्म लेखिका कामना चंद्रा ने.

कामना चंद्रा ने इससे पहले भी कई यादगार फ़िल्में लिखी हैं. कामना ने राज कपूर की हिट फ़िल्म प्रेम रोग और यश चोपड़ा की म्यूज़िकल हिट चांदनी का स्क्रीन प्ले लिखा था.

साथ ही उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म 1942 ए लव स्टोरी भी लिखी थी. ऐसा पहली बार है कि कामना ने अपनी बेटी तनुजा के लिए कोई स्क्रिप्ट लिखी है.

उत्साह

तनुजा इस बात से काफ़ी उत्साहित हैं और इसे अपनी माँ का एक शानदार तोहफ़ा भी मानती हैं. तनुजा ने बीबीसी से बातचीत में कहा, "जी हाँ, मैं काफ़ी ख़ुश हूँ कि मेरी मां ने इस फ़िल्म की कहानी लिखी है और ये कहानी उनके दिल के काफ़ी क़रीब है."

आमिर की रिलीज़ से काफ़ी पहले मैंने राजीव को उनके एक टीवी धारावाहिक में देखा था. जिस ख़ूबसूरती से वो किरदार में समा जाते हैं वो बात मुझे काफ़ी अच्छी लगी और अब आमिर की बड़ी सफलता से ये सिद्ध कर दिया है कि वो एक बेहतरीन कलाकार हैं
ये पूछे जाने पर कि क्या राजीव खंडेलवाल को लेने के पीछे वजह उनकी हालिया प्रदर्शित फ़िल्म आमिर की सफलता रही या कुछ और, तनुजा कहती हैं- जी नहीं, ऐसा नहीं है. आमिर की रिलीज़ से काफ़ी पहले मैंने राजीव को उनके एक टीवी धारावाहिक में देखा था. जिस ख़ूबसूरती से वो किरदार में समा जाते हैं वो बात मुझे काफ़ी अच्छी लगी और अब आमिर की बड़ी सफलता से ये सिद्ध कर दिया है कि वो एक बेहतरीन कलाकार हैं.

तनुजा चंद्रा कि इससे पहले आई फ़िल्म 'होप एंड ए लिटिल शुगर' ने भी काफ़ी तारीफ़ बटोरी थी. भारतीय निर्देशक और अमरीकी निर्माता वाली इस अंग्रेज़ी फ़िल्म का नाम दिलचस्प तो था ही इसके बनने के पीछे की कहानी और भी रोचक थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X