शादी के बाद पत्नी संग हनीमून पर निकले Tanuj Virwani, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Tanuj Virwani, tanya

Tanuj Virwani: मनोरंजन जगत के जाने माने एक्टर तनुज विरवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में लगातार बने हुए हैं। एक्टर ने कुछ दिनों पहले अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी की। अब एक्टर पेरिस में अपना हनीमून मनाने पहुंच गए हैं। पेरिस से तनुज से पत्नी तान्या संग रोमांटिक तस्वीरें साझा करके सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

पत्नी संग रोमांटिक हुए तनुज विरवानी-

बॉलीवुड एक्टर तनुज विरवानी ने 25 दिसंबर 2023 को अपनी मंगेतर तान्या जैकब संग शादी रचाई थी। अब, करीब एक सप्ताह बाद कपल अपने हनीमून के लिए पेरिस पहुंच चुका है। पेरिस से अपने फैंस के लिए एक्टर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरीज से पत्नी तान्या जैकब के साथ शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इस स्टोरी में एक्टर ने बताया कि उनको पेरिस पहुंचने में करीब 16 घंटे लगे हैं। अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए उन्होंने अपने रूम की एक झलक साझा की, जिसमें हम उनके सामान से भरे बैग्स देख सकते हैं।

बाद में उन्होंने फैंस को वह शानदार जगह दिखाई, जहां दोनों कुछ समय के लिए रहे। इसके अलावा, उन्होंने लंच डेट की झलक भी साझा की। इन सबके अलावा तनुज ने तान्या के साथ एक और फोटो शेयर की है। जिसने फैंस को खुश कर दिया। दरअसल, फोटो में न्यूलीमैरिड कपल को लिप-लॉक किस करते हुए देखा गया। तनुज ने लिखा, "डेजर्ट"।

तनुज और तान्या की शानदार शादी और सगाई-

17 नवंबर 2023 को तनुज ने शानदार सगाई की थी। इसके बाद, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरों के साथ अपनी इस खबर की घोषणा की थी। तस्वीरों में तान्या को अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। इस दिन के लिए तनुज ने पिंक चेकर्ड प्रिंट के साथ एक ब्लू टक्सीडो चुना था।दूसरी ओर, तान्या एक बेबी पिंक कलर के स्ट्रैपी इवनिंग गाउन में स्टनिंग लग रही थीं। तान्या जैकब के साथ तनुज विरवानी की शादी 25 दिसंबर 2023 को क्रिसमस डे पर हुई थी। शादी के लिए तनुज और तान्या ने पिंक आउटफिट में ट्विनिंग की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X