शादी के 30 साल बाद पति से अलग हुई ये एक्ट्रेस, बेटे ने किया ये खुलासा, बोला- हर घर...

Rati Agnihotri Divorce: रति अग्निहोत्री बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1985 में अनिल विरवानी के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 30 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। 2015 और 16 के बीच रति अग्निहोत्री और अनिल विरवानी के बीच में काफी ज्यादा मतभेद होने लगे।
इसी के चलते रति अग्निहोत्री और अनिल दोनों नहीं अलग होने का फैसला ले लिया था। लेकिन अब रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी ने तलाक पर कुछ और ही कहा है। हाल ही में एनडीटीवी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "मुझे समझ नहीं आता कि आखिरकार लोग यह क्यों कहते हैं कि मेरे माता-पिता अलग हो गए हैं। उनका तलाक हुआ है।"
तनुज विरवानी ने आगे कहा कि "मैं सीधी भाषा में आप लोगों को बताऊं कि मेरे पेरेंट्स अलग नहीं हुए हैं। 2015 में कुछ चीजें सही नहीं थी। इसी वजह से कुछ वक्त के लिए दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था और वह फिर से साथ में आ गए। हम एक ही घर में रहते हैं और वेकेशन पर भी जाया करते हैं। साथ में बैठकर खाना भी खाते हैं।"
तनुज विरवानी ने आगे कहा कि "शादी में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। मेरे पेरेंट्स के बीच में भी आए और अब दोनों ठीक है। मैं उनका इकलौता बेटा हूं और इसीलिए मेरी जिम्मेदारी बनती है की चीजों को ठीक किया जाए। जिससे कि सभी लोग साथ में रह पाएं। मैंने ये किया और मेरे पेरेंट्स अब साथ में है। यह मेरे लिए एक सक्सेस है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रति अग्निहोत्री ने अनिल विरवानी पर साल 2015 में आरोप लगाया था कि वह उनको एब्यूज करते हैं। इसी के चलते रति अग्निहोत्री ने मुंबई पुलिस में फिर भी दर्ज करवा दी थी। इसके बाद काफी ज्यादा विवाद भी देखने को मिला था और एक्ट्रेस लाइमलाइट में भी आ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications














