रणवीर-दीपिका के बाद अब इस बॉलीवुड एक्टर के घर गूंजी किलकारी, शादी के नौ महीने बाद बने पापा

Tanuj Virwani Becomes Father

Tanuj Virwani Becomes Father: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे बॉलीवुड एक्टर तनुज विरवानी हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। ये खबर सामने आने के बाद से ही फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। खुद तनुज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की है।

तनुज अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थे। बीते महीने रविवार क्रिकेट खेलते समय वह एक हादसे का शिकार हो गए थे। उन्होंने काफी चोटें भी आईं, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां उनकी सर्जरी भी हुई थी, उस दौरान भी तनुज ने कहा था कि सितंबर में हॉस्पिटल आ गया हूं। अगले महीने हमारा पहला बच्चा दुनिया में आने वाला है। मैं अपने पहले को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।

तनुज के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर हाल ही में पिता बने हैं। उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। बेटी के जन्म की बात तनुज से सबसे पहले अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि ये उनकी जिंदगी का सबसे आरामदायक दिन है। बेटी की खुशी को जाहिर करते हुए तनुज ने एक प्यार सी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के आने की बात कही है।

तनुज विरवानी अपने करियर में फिल्मों और ओटीटी दोनों ही जगह काम किया है। इस साल वह सिद्धार्थ मल्होत्रा संग फिल्म 'योद्धा' में भी नजर आए थे। अपनी इस फिल्म में वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए थे। ओटीटी पर तो तनुज ने अपनी धाक जमाई हुई है। अब तक वह इनसाइड एज, कोड एम जैसी कई बेहतरीन वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: tanuj virwani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X