पापा बनने से पहले ही हॉस्पिटल पहुंचा ये एक्टर, बड़े हादसे का हुआ शिकार, बोला- मेरी बीवी सितंबर में...

रति अग्निहोत्री बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनके बेटे तनुज विरवानी ने दिसंबर 2023 में गर्लफ्रेंड तान्या के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन आपको बता दें की शादी के सिर्फ 7 महीने बाद वह पापा बनने वाले हैं और अब उनकी पत्नी सितंबर महीने में पहले बच्चे को भी जन्म दे सकती हैं।
लेकिन तनुज पापा बनने से पहले ही एक हादसे का शिकार हो गए और पिछले रविवार क्रिकेट खेलते वक्त वह काफी ज्यादा घायल हो गए थे। इसके बाद में उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। अस्पताल में भर्ती करवा देने के बाद उनकी Acromioclavicular Joint Dislocation And Ligament Tear सर्जरी भी हुई थी।
अब तनुज विरवानी धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। हाल ही में ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट को भी शेयर किया है। एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "सर्जरी सही हो गई है और फिलहाल मुझे किसी तरह के मूवमेंट से मना किया गया है। कुछ वक्त के लिए मेरे सारे प्रोजेक्ट्स को रोक दिया गया है।"
तनुज ने आगे कहा कि "ऐसा इसीलिए क्योंकि सितंबर में मेरा पहला बच्चा होने जा रहा है। इसी के चलते मैं चाहता हूं कि मैं उससे पहले पूरी तरीके से ठीक हो जाऊं। मैं अगस्त में अपने सारे प्रोजेक्ट्स पूरे करके फ्री हो जाना चाहता था। ऐसा इसीलिए क्योंकि सितंबर में मेरी पत्नी की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है।"
एक्टर ने आगे कहा कि "उससे पहले ही यह हादसा हो गया। लेकिन अब बस यही दुआ है कि मैं जल्दी से ठीक हो जाऊं जिससे कि मैं अपनी पत्नी की जिंदगी के नए चैप्टर को एंजॉय कर सकूं।" तनुज के इस स्टेटमेंट से साफ पता चलता है कि वह अपने पहले आने वाले बच्चे को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है।


Click it and Unblock the Notifications











