बॉम्बे वेलेवेट के बाद अब तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का ही सहारा!

रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करन जौहर की बॉम्बे वेलवेट तो दर्शकों को निराश कर गयी लेकिन अब अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही तनु वेड्स मनु रिटर्न्स से दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गयी हैं। बॉम्बे वेलवेट से भी दर्शकों को खासी उम्मीदें थीं लेकिन उम्मीदों के मुकाबले बॉम्बे वेलवेट काफी पीछे रह गयी।

तनु वेड्स मनु सुपरहिट फिल्म थी, हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले लोगों को नहीं लगा था कि ये फिल्म इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगी, लेकिन उनकी उम्मीदों के इतर तनु वेड्स मनु बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफल हुई। अब जाहिर फिल्म के सीक्वल से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

अभी तक रिलीज हुई फिल्मों में बेबी, पीकू, आदि ही कुछ हद तक बॉक्स ऑफिस पर सफल हो सकी हैं वहीं शमिताभ, रॉय, बॉम्बे वेलवेट जैसी बड़े सितारों की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में असफल रहीं

तनु वेड्स मनु का ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आया है और उन्हें उम्मीद है कि ये फिल्म दर्शकों को एक बार फिर से एंटरटेन करने में सफल होगी। क्वीन की सफलता के बाद कंगना की रिवॉल्वर रानी बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही और अब तनु वेड्स मनु रिटर्न्स कंगना के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X