पत्नि की बेवफाई देख पति हो जाते हैं बद्चलन..देखें तनु वेड्स मनु रिटर्न्स!
तनु वेड्स मनु और रांझना के बाद आनंद एल राय की अगली फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स आज परदे पर आ रही है। फिल्म में तनुजा त्रिवेदी और मनोज शर्मा की शादी के 4 साल बाद की स्थिति दिखाई गयी है। जब तनु और मनु दोनों इतना परेशान हो गये कि आखिरकार उन्हें पागलखाने जाना पड़ा।
Movie Review: तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
शादी के बाद आम बोलचाल की भाषा में बोला जाए तो इंसान की अच्छी खासी जिदंगी की ऐसे तैसी हो जाती है। पति बोरिंग और डोमिनेटिंग लगने लगता है तो वहीं पत्नी नॉन सेक्सी और इरिटेटिंग। लेकिन परिवार, रिश्तेदारों और समाज के डर से अपनी इज्जत की खातिर लोग इस रिश्ते को झेलते रहते हैं। पर जब इंसान चलते चलते थक जाता है और उसके कदम आगे नहीं बढ़ पाते तो वो ठहर जाता है।
कुछ ऐसा ही हर किसी के साथ होता होगा और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ऐसे पति पत्नियों के लिए एक सीख की तरह हो जो कि अपनी शादी के कुछ सालों के बाद ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। शादी की सीमा रेखा से बाहर निकलना जितना आसान होता है उस रेखा की इज्जत बनाए रखना उतना ही मुश्किल। तनुजा त्रिवेदी और मनोज शर्मा की स्थिति को आप भी अपनी या अपने आस पास के शादी शुदा लोगों से अच्छी तरह रिलेट कर सकते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं।


Click it and Unblock the Notifications