Box Office रणबीर कपूर की असफलता से कंगना की तनु वेड्स मनु की चांदी!
पिछले हफ्ते रिलीज हुई रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा की बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर ऐसी पिटी कि इसकी असफलता का सारा फायदा मिला कंगना रनौत और आर माधवन की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को पहले ही दिन उत्तर प्रदेश के सिनेमाहॉलों में करीब 60 प्रतिशत ऑडियंस मिली है। वहीं बाकी स्टेट्स के मल्टीप्लेक्सेस में ये आंकड़ा 40-50 प्रतिशत पर रुक गया।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स कुल 1600 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है और फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर ट्रेड अनालिस्ट का मानना है कि पहले दिन का आंकड़ा 8 करोड के आस पास जाएगा। फिल्म को लोगों के द्वारा अच्छा और पॉजिटिव रिस्पॉंस मिल रहा है। एक कॉमेडी और पारिवारिक फिल्म होने के चलते तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को लेकर दर्शको में काफी उत्सुकता है।
Blockbuster तनु वेड्स मनु रिटर्न्स- बॉलिवुड रिव्यू
वहीं बॉम्बे वेलवेट का पहला हफ्ता बहुत ही बुरा रहा बॉक्स ऑफिस पर। फिल्म ने पहले सप्ताहांत में कुल 16.15 करोड़ की कमाई की। सोमवार को 2.10 मंगलवार को 1.45 करोड़, बुधवार को 1.32 करोड़ और गुरुवार को 1.13 करोड़।
पीकू अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है लेकिन तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को पीकू से किसी तरह का कॉम्पीटीशन नहीं सहना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
