सलमान खान के साथ काम करने के लिए ये हैं बेकरार!

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे हैं, जिनके साथ लगभग निर्देशकों ने काम किया है। और जिसने नहीं किया है वे करना चाहते हैं। तो इसी लिस्ट में नया नाम जुड़ा है तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के निर्देशक आनंद एल राय का।

जी हां, रांझणा और तनु वेड्स मनु (सीक्वल भी) जैसी सफल देने वाले निर्देशक आनंद एल राय का कहना है कि सलमान के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे उन्हें अगली फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं।

अफवाहों की मानें तो आनंद एल राय की एक फिल्म में सलमान बौने का किरदार निभाने वाले थे। लेकिन किसी वजह से वह फिल्म बन नहीं पाई। लेकिन सलमान के साथ काम करने की आनंद की इंच्छा वहां खत्म नहीं हुई।

पाकिस्तान में रिलीज से पहले ही सुपरहिट है सलमान खान की ये दो फिल्में!

आनंद एल राय एक बार फिर सलमान को उसी फिल्म के लिए तैयार करना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं सल्लू मियां हामी भर दें। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा भी है कि, मैं सलमान को मनाने की पूरी कोशिश करूंगा।

उन्होंने कहा कि, हर निर्देशक को हक है कि वह फिल्मों के लिए सही एक्टर्स से मिले और अपनी कहानी उनके सामने रखें। लिहाजा, मैं भी सलमान के साथ बैठकर उनसे बात करना चाहूंगा। यदि बात बन जाती है तो अच्छी बात है। हम्मम. वैसे अगर यह हो जाता है तो हमें भी बहुत खुशी होगी।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X