Box Office तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने पहले दिन कमाए 8 करोड़
कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 8 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में कंगना रनौत का डबल रोल है और दर्शकों की तरफ से तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को जबरदस्त रिस्पॉंस मिल रहा है।
क्रिटिक्स ने भी तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को अच्छे और पॉजिटिव रिव्यूज दिये हैं। पहले ही दिन मॉर्निंग शो में उत्तर प्रदेश में करीब 70 प्रतिशत दर्शक जमा हुए थे वहीं दूसरे स्टेट्स में ये आंकड़ा 40-50 प्रतिशत पर ही रुका रहा।
कुल मिलाकर तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फिल्म का बॉक्स ऑफिस भविष्य काफी सुनहरा नज़र आ रहा है। आज भी दूसरे दिन फिल्म की टिकट खिड़िकयों पर लंबी कतारे लगी हुई हैं। सिंगल स्क्रीन्स पर खासतौर पर दर्शक कंगना को देखने पहुंच रहे हैं।
देखना है कि क्या तनु वेड्स मनु रिटर्न्स कंगना रनौत की क्वीन का रिकॉर्ड तोड़ सकेगी। वैसे इस फिल्म के लिए कंगना को अभी से साल की बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड समझा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
