Box Office तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने तीन दिन में कमाए 38 करोड़!
बॉलिवुड के ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट किया कि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के साथ ही हमारे बॉक्स ऑफिस के भी अच्छे दिन शुरु हो गये हैं। कंगना रनौत और आर माधवन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही कर दिया। फिल्म ने पहले वीकेंड यानी सिर्फ तीन दिनों में कुल 38 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ही तनु वेड्स मनु रिटर्न्स साल 2015 की अभी तक की पहले सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कंगना रनौत के जबरदस्त डबल किरदारों ने तो दर्शकों को मोह ही लिया। बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ समय से छाया हुआ अंधेरा भी आखिरकार हट ही गया।
तरन आदर्श ने ट्वीट किया तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने पहले रविवार कुल 16 करोड़ की कमाई की। शुक्रव ार को 8.85 करोड़ और कुल मिलाकर तीन दिनों में तनु वेड्स मनु का कलेक्शन हुआ 38.10 करोड़। अच्छे दिन आ गये।
तरन आदर्श ने ये भी लिखा कि आइपीएल फाइनल के बावजूद तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने बेहतरीन कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications
