कास्टिंग काउच पर तनु वेड्स मनु एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा....
[बॉलीवुड न्यूज] तनु वेड्स मनु और रांझणा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने देर ही सही, लेकिन बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस साल स्वरा की दो फिल्में लाइन में हैं। एक तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, जबकि दूसरी फिल्म है सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो। इस फिल्म में स्वरा सलमान खान की बहन बनी हैं।
बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर स्वरा ने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने घर में एक्टिंग और फिल्मों में आने की बात की थी तो सभी हैरान रह गए थे। लेकिन स्वरा ने किसी तरह उन्हें मना लिया।
वहीं, दिल्ली से मुंबई आने के बाद स्वरा का फिल्म इंडस्ट्री में सफर काफी ऊपर- नीचे रहा। उन्होंने बताया कि उन्हें भी कास्टिंग काउच से गुजरना पड़ा था। शुरूआत में तो वो समझ ही नहीं पाई थीं, लेकिन धीरे धीरे उन्हें यहां का कल्चर समझ आने लगा।
'कुछ भी करने' की शर्त पर मिली एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म!
स्वरा ने बताया कि, 'कई बार मुझसे सीधे सीधे पूछा जाता था कि 'और क्या कर सकती हैं?'.. ऐसे में मैं उन्हें अपनी एक्टिंग से जुड़ी खूबियां गिना देती थी। कुल मिलाकर मेरा सेलेक्शन नहीं होता था।'
लेकिन एक समय आया स्वरा ग्लैमर इंडस्ट्री के रंग ढंग समझ गईं। स्वरा बताती हैं,'एक बार एक जनाब ने मुझसे कई बार ‘आप क्या कर सकती हैं' पूछा, मैंने शुरू में अपनी एक्टिंग की खूबियां गिना दी। लेकिन मुझे ध्यान आया कि ये तो ‘कुछ और' पूछ रहा है, तो मैंने उसे कहा मैं ‘सेक्स' नहीं कर सकती। फिर वो मीटिंग उसी वक़्त ख़त्म हो गई और वो उठ कर चले गए।'
बहरहाल, आज स्वरा एक सफल अभिनेत्री हैं और धीरे धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की कर रही हैं। इंडस्ट्री में बाहर से आकर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मानती हैं कि इंडस्ट्री में काम मिलने के लिए पहचान जरूरी है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


