कंगना की बहन की शादी में महकेगा कजरा

उन्होंने बताया कि वे अपनी बहन की शादी में अधिक वक्त नहीं दे पा रही हैं। लेकिन उन्होंने तय किया है कि वह शादी में मस्ती जरूर करेंगी। शादी मनाली से होनेवाली है। वहां उनके सारे रिश्तेदार जुट गये हैं। गौरतलब है कि इस शादी में रंगोली के फैशन डिजाइनर तनु वेड्स मनु फिल्म के फैशन डिजाइनर ही है। इस बारे में तनु उर्फ कंगना का कहना है कि फिल्म में उनके लिए जिस अंदाज का लहंगा डिजाइन किया गया था वह लोगों को पसंद आया था। यही वजह है कि मैं चाहती हूं कि मेरी बहन भी उसी तरह खूबसूरत दिखे।
साथ ही मैंने अपने लिए भी उसी तरह का लहंगा सजवाया है। उन्होंने बताया कि वह शादी में कजरा मोहब्बतवाला पर भी डांस करनेवाली है। उनके घर पर अब तक कई रिश्तेदार आ चुके हैं। और उन्हें इस बात का दुख नहीं कि वह इस वक्त परिवार के पास नहीं क्योंकि उनके लिए काम भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की सारी खरीददारी उनके परिवारवाले करा रहे हैं और परिवारवाले उनसे किसी तरह की कोई शिकायत भी नहीं कर रहे हैं। इसलिए वह खुश हैं और जल्द ही वह मनाली पहुंचेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











