क्वीन देखकर कंगना की फैन हो गयीं तनु वेड्स मनु 2 की निर्माता कृषिका
2011 मे रिलीज हुई तनु वेड्स मनु ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी कमाई की। कुल मिलाकर साल 2011 की हिट फिल्मो में तनु वेड्स मनु शामिल हुई। तीन साल बाद फिल्म की सफलता से प्रेरित होकर कृषिका लूल्ला ने इसी का सीक्वल तनु वेड्स मनु 2 बनाने का फैसला किया। फिल्म में इस बार भी वही कलाकार हैं जो पहले थे।

कंगना रनौत और आर माधवन ही तनु वेड्स मनु 2 में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के बारे में और कंगना के बारे में बात करते हुए कृषिका जी ने बताया- "मैंने जब तनु वेड्स मनु देखी थी कंगना से बेहत इंप्रेस हुई। उसके बाद क्वीन देखकर तो मैं कंगना की फैन ही हो गयी। उनके बिना तनु वेड्स मनु 2 के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।"
"तनु वेड्स मनु की कहानी वहीं से शुरु होगी जहां पर खत्म हुई थी। फिल्म के किरादर भी लगभग एक ही हैं। मुझे फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई। कहानी अच्छी हो इसी वजह से इसके सीक्वल को बनाने में देर हुई। फिल्हाल तनु वेड्स मनु 2 को लेकर हम सभी बेहद उत्साहित हैं और मुझे उम्मीद है कि जितना ये फिल्म मुझे पसंद आई है लोगों को भी उतनी ही पसंद आए।"


Click it and Unblock the Notifications











