तनिष्ठा ने गाया और लिखा 'रोड' के लिए गाना

By Neha Nautiyal

Tannishtha-Chatterjee
अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी ने देव बेनेगल की आने वाली फिल्म 'रोड, मूवी' में न केवल गाना गया है बल्कि राजस्थानी लोक संगीत से प्रेरित होकर एक गाना भी लिखा है।

तनिष्ठा ने बताया, "मैं अपनी फिल्मों में पहले भी गाना गा चुकी हूं लेकिन यह एक विशेष तरह का अनुभव है। इसका अर्थ यह नहीं होगा कि मैं फिल्म की पटकथा में शामिल हूं। वहां डांस होना था और मैं डांस कर रही थी लेकिन देव मुझे बचपन से जानते हैं और उन्होंने मुझे गाना गाने के लिए कहा।"

फिल्म 'ब्रिक लेन' में काम कर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुकी तनिष्ठा कहती हैं कि उनके अंदर राजस्थानी लोक संगीत से जुड़े गाने लिखने की योग्यता थी। क्योंकि बचपन में उन्होंने इस तरह के गाने सुने थे और वह अभी तक उनके दिमाग में चल रहे हैं।गौरतलब है कि 'रोड, मूवी' एक युवा विष्णु (अभय देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है जो भविष्य में अपने पिता के तेल व्यापार के लिए एक सेल्समैन के रूप में काम करने को लेकर निराश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X