एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस हुई कैंसर की शिकार, इमोशनल पोस्ट में हसीना ने बताई दर्दभरी कहानी

Tannishtha Chatterjee

Tannishtha Chatterjee Stage 4 Cancer: इन दिनों कैंसर नाम की बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी की जड़ें बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी तेजी से फैल रही हैं। हिना खान की कैंसर की खबर ने लोगों को बुरी तरह से चौंका दिया था और अब एक और एक्ट्रेस के कैंसर की खबर सामने आई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी, जिन्हें फिल्मों 'गुलाब गैंग', 'पार्च्ड' और 'जोराम' के लिए जाना जाता है, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें आठ महीने पहले स्टेज 4 ओलिगोमेटास्टेटिक कैंसर का पता चला। उन्होंने कहा कि यह समय उनके लिए बेहद मुश्किल भरा रहा, खासकर जब उन्होंने अपने पिता को भी कैंसर से खो दिया।

तनिष्ठा ने अपने करीबी दोस्तों और को-एक्टर्स की तारीफ की, जिनमें दिया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा, शबाना आजमी, दिव्या दत्ता, रिचा चड्ढा और विद्या बालन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में इन रिश्तों और परिवार के सपोर्ट ने उन्हें मजबूत बने रहने में मदद की।

तनिष्ठा ने शेयर किया एक्सपीरिएंस

44 साल की एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी सिर मुंडाए हुए फोटो शेयर कीं, जिसमें वो सोफे पर मुस्कुराती हुई बैठी हैं। उन्होंने कहा कि उनका पोस्ट दर्द के बारे में नहीं, बल्कि प्यार और ताकत के बारे में है। तनिष्ठा ने कहा- "इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। 70 साल की मां और 9 साल की बेटी... दोनों पूरी तरह मुझ पर निर्भर हैं।"

तनिष्ठा ने लिखा- "सबसे बुरे समय में मैंने एक अलग तरह का प्यार महसूस किया, जो हमेशा आपके साथ रहता है और आपको अकेला महसूस नहीं होने देता। यह प्यार मैंने अपने परिवार और दोस्तों में पाया।" उन्होंने यह भी बताया कि कैंसर जैसी बीमारियों का कोई साफ कारण नहीं होता, क्योंकि उन्होंने हमेशा हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाई है और अपने फिटनेस का ध्यान रखा है।

परिवार और दोस्तों के लिए चुनौती

तनिष्ठा ने कहा कि बीमारी की खबर ने उनके परिवार और दोस्तों को भी चौंका दिया और यह उनके लिए एक बड़ा झटका था। उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीने इलाज और इंश्योरेंस जैसी प्रॉब्लम के चलते कठिन रहे। एक्ट्रेस ने साफ किया कि इस मुश्किल समय में उनकी मुस्कान और हिम्मत उनके चाहने वालों के सपोर्ट से बनी हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: tannishtha chatterjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X