समय रैना डिलीट कर रहे हैं अपने पुराने वीडियो.. अधर तन्मय भट्ट ने अप्लोड कर दिया ऐसा वीडियो कि हिले लोग

Tanmay Bhatt On Samay Raina Controversy

Tanmay Bhatt On Samay Raina Controversy: तन्मय भट्ट एक मशहूर कॉमेडियन हैं और आपको बता दें कि वह समय रैना के बहुत अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं। दरअसल, तन्मय को समय के साथ कौन बनेगा करोड़पति में भी देखा गया था। दोनों का बॉन्ड काफी ज्यादा स्ट्रांग देखने को मिला था और यहां से उन दोनों के कई सारी वीडियो भी वायरल हुए थे।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से समय रैना अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर हुई भद्दी टिप्पणियों के चलते विवादों में आ गए हैं। साथ ही साथ रणवीर इलाहबादिया या पर भी कई सारे केस दर्ज करवाए जा चुके हैं। समय का तो पूरा शो ही बंद करवा दिया गया है। लेकिन अब इसी बीच तन्मय भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में तन्मय भट्ट को 'रांझा' गाने पर झूमते हुए देखा जा सकता है। वह इस वीडियो में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि यह वीडियो अभी 2 दिन पहले ही रिलीज किया गया था। अब लगातार उनकी इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तन्मय भी एक ऐसी ही कंट्रोवर्सी में फंस चुके हैं जैसी समय और रणवीर के सामने आ चुकी है। दरअसल तन्मय ने एआइबी रोस्ट शुरू किया था जिसमें उनके साथ करण जौहर से लेकर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी थे। उनकी रोस्टिंग की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई और इसके बावजूद भी तन्मय नहीं रुके।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज से 4 साल पहले तन्मय ने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर को लेकर मजाक उड़ा दिया था। इसी वजह से काफी सारे लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि उनके एआईबी कॉमेडी यूट्यूब चैनल पर ताला लग चुका है। इसी के चलते वह ज्यादातर समय कैमरे के पीछे ही नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer allahbadia samay raina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X