2016 का सबसे बड़े कांड का THE END...ऐसा #Sorry किसी ने नहीं बोला!
तन्मय भट्ट और उनका लता मंगेशकर - सचिन तेंदुलकर वाला कांड तो सबको याद ही होगा। एक स्नैपचैट वीडियो जिसने एक बार फिर कॉमेडी की लिमिट पर बात छेड़ दी थी। अब एक साल बात तन्मय ने उस पर माफी मांगी है।
वैसे तो 2016 काफी कंट्रोवर्शियल साल रहा लेकिन दो बातों को आप कांड कहेंगे। पहला किया था ऋतिक रोशन और कंगना रनौत ने। और दूसरा कांड किया था ऑल इंडिया बकचोद के तन्मय भट्ट।
दरअसल, तन्मय ने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की बातचीत करता हुआ एक स्नैपचैट वीडियो बनाया था जो बेहद आपत्तिजनक था और लोगों ने तन्मय की जमकर क्लास ली थी। अब तन्मय ने एक साल बाद इस कांड के लिए माफी मांगी है।

लेकिन इस बार तन्मय का माफीनामा पढ़कर आप थोड़ा सा इमोशनल ज़रूर हो जाएंगे क्योंकि तन्मय ने आपके और हमारे जैसे दिल से एक फैन की तरह बात की है जो जल्दबाज़ी में क्या कर गया उसे समझ ही नहीं आया।
तन्मय ने लिखी एक चिट्ठी सचिन तेंदुलकर के नाम -
प्रिय सचिन,
इस पूरी कंट्रोवर्सी में मेरे पापा ने एक बात कही जिससे मैं दुखी हुआ। मैं कभी रोता नहीं था, पर उन्हें वो एक दिन याद है जब मैं रोया था। वो मुझे वानखेड़े ले जाने में लेट हो गए थे और जब तक मैं स्टेडियम नहीं पहुंचा और आपको क्रीज़ पर खेलते नहीं देखा, तब तक रोता रहा। इस याद के लिए धन्यवाद।
मुझे रूलाने के लिए धन्यवाद, प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद। मेरे पापा की मेरी उस याद से जुड़ने के लिए धन्यवाद। पने चुटकुले से इतर, मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगा।
इस कंट्रोवर्सी का सबसे गंदा हिस्सा मनसे से मिली जान की धमकी नहीं थी पर ये कि आप मुझे जीवन भर इस एक बात के लिए जानेंगे। एक बेवकूफी भरे चुटकुले के लिए।
अब मैं जीवन में कुछ भी कर लूं, मेरा पहला इंप्रेशन जो आप पर पड़ा वो कभी नहीं बदलेगा। एक चुटकुला जिसे मैं सपने में भी नहीं चाहता था कि आप देखें।
मैंने सोचा कि आप अपने घर की टीवी परर ये सब देख रहे होंगे और मैं शर्मिदा हो गया। इससे भी ज़्यादा दुख इस बात का हुआ कि अब मैं आपसे कभी मिलना नहीं चाहूंगा। एक सपना टूट गया। जिस नाम से मैं सबसे ज़्यादा प्यार करता था वो आज मुझे शर्मिंदा कर देता है। शायद किसी दिन आप मेरे बारे में कुछ अच्छा सुनें और शायद किसी दिन मैं आपको सच में हंसा पाउं!


Click it and Unblock the Notifications













