मशहूर एक्ट्रेस को हुआ स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर, 9 साल की बेटी को कर दिया खुद से दूर, बोलीं- मैं तबाह हो गई

Tanishtha Chatterjee Breast Cancer

Tanishtha Chatterjee Breast Cancer: एक्ट्रेस और डायरेक्टर तनिष्ठा चटर्जी के फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। हसीना पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है ो कभी किसी दुश्मन पर भी ना टूट। तनिष्ठा चटर्जी को ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट किया गया है। इससे भी ज्यादा दुख की बात ये हैं कि उन्हें स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है।

तनिष्ठा चटर्जी ने अपने कैंसर की बुरी खबर के बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है। जब तनिष्ठा को इस बारे में पता चला तो बिल्कुल टूट गई थीं। उनका कहना है कि उन्हें खुद से ज्यादा अपनी बेटी की चिंता सता रही है।

तनिष्ठा ने टाईम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अपने कैंसर के बारे में बात की। तनिष्ठा को अपने कैंसर के बारे में चार महीने पहले ही पता चला। उन्होंने कहा-पिछले साल मैंने कैंसर से अपने पिता को खो दिया था। मैं इस सदमे से ही उबर रही थी कि मुझे अपनी बीमारी के बारे में पता चला।

तनिष्ठा ने कहा- मेरी लाइफ में सबकुछ बिखर सा गया है। मगर मैं टूटी नहीं हूं। मैंने इससे मानवता सीखी है। लोग आपकी परवाह करते हैं। पहली बार ऐसा है जब मैं स्ट्रांग बनकर थक चुकी हूं। पिछले साल मैंने अपने पिता को कैंसर की वजह से खो दिया था। मैं उनकी डेथ का शोक भी नहीं मन पाई थी। क्योंकि मेरे पास संभालने के लिए 70 साल की मां और 9 साल की बेटी है। उनके लिए मुझे मजबूत रहना थाष जिस दिन मुझे स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला तो मैंने सोचा मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ। ये मेरे कौन से कर्म है? मैं तबाह हो गई थी।

तनिष्ठा ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बहन के साथ अमेरिका भेज दिया है। उन्होंने कहा- वो मुझसे दूर नहीं जाना चाहती थी लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि उसका बचपन खराब हो। मैं नहीं चाहती थी कि वो खुद को अकेला समझे। मैं चाहती हूं कि उसे पता चले कि मेरे अलावा भी उसके पास प्यार करने वाले लोग हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X