आर्यन खान केस पर तनीषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, कहा- 'ये केस एक शोषण है, लोग बॉलीवुड के प्रति कठोर हो गए हैं'
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स केस को लेकर खबरों में बने हुए हैं। उन्हें क्रूज पर हो रही रेव पार्टी से नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। आज यानि की 14 अक्टूबर को आर्यन की ज़मानत याचिका पर फिर सुनवाई होनी है। बता दें, आर्यन की जमानत याचिका पहले तीन बार ख़ारिज हो चुकी है।
बहरहाल, जैसे जैसे इस केस में दिन बीत रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार धीरे धीरे खुले तौर पर शाहरुख और आर्यन के लिए अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। हाल ही में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने इस केस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि, ये केस एक शोषण है।

ईटाइम्स से बात करते हुए तनीषा मुखर्जी ने कहा, "मुझे निश्चित रूप से लगता है कि आर्यन के मामले में, यह उत्पीड़न है। खासकर बच्चे को मीडिया ट्रायल पर रखकर! यह असली पत्रकारिता नहीं है। इसे सिर्फ सनसनीखेज बनाया जा रहा है, जहां बॉलीवुड को कोसना है।"
उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्य से, लोग बॉलीवुड सितारों के प्रति बेहद कठोर हो गए हैं। लोग कहते है कि स्टार किड होने के ये फायदे और नुकसान हैं! सचमुच? जाहिर है कि उनमें कोई दया नहीं है। यह देश हम सभी के लिए है और लोगों को सबूतों को देखते हुए अधिक समझदार होना चाहिए और सोचना चाहिए कि अगर मेरे बच्चे के साथ ऐसा हो रहा होता तो क्या होता? मुझे क्या करना होगा? क्या यही न्याय है?"
गौरतलब है कि आर्यन खान केस को लेकर तापसी पन्नू ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि, "यह एक पब्लिक फिगर होने का पार्ट एंड पार्सल है। यह एक भार है जिसे हर पब्लिक फिगर का परिवार भी लेकर चलता है, चाहे वे इसे पसंद करें या नहीं। अगर यह एक बड़े सितारे का परिवार हैं, तो आप भी इसके फायदों को एन्जॉय करते हैं, है ना? तो, एक नकारात्मक पक्ष भी है जिसका आप अंत में सामना कर रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











