Tanishaa Mukerji ने मेकर्स पर साधा निशाना, कहा- '18 घंटे काम करवाएंगे, जरा सी डिमांड कर दो तो नखरे कह देंगे'

tanishaa mukerji

Tanishaa Mukerji On Actors Tantrum: काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने फिल्मों के सेट पर एक्टर्स के नखरे दिखाने को सही ठहराया है। एक्ट्रेस का मानना है उनका नखरे दिखाना ही उन्हें स्टार बनाता है, नहीं तो कोई उन्हें स्टार नहीं मानेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि एक्टर्स को उनकी डिमांड्स के लिए ट्रोल करना गलत है क्योंकि वे लगातार 12 घंटे से ज्यादा काम करते हैं।

उन्होंने कहा, "आप यह नहीं बता सकते कि इस स्पेशल एक्टर के पास इतनी सारी वैन हैं, बिना इस बात को सोचे कि वह आपके सेट पर कितना समय बिता रहा है।"

उन्होंने अक्षय कुमार का एग्जांपल दिया, जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शूटिंग करने के नियम के लिए जाने जाते हैं और कहा कि सभी एक्टर ऐसा नहीं कर सकते। एक्ट्रेस ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू में कहा- "क्या आप जिस एक्टर के साथ काम कर रहे हैं, वह भी सिर्फ 9 से 5 बजे तक काम करता है? एक्टर्स के नखरे बताने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? पहले बताएं कि क्या वह आपके सेट पर 14 घंटे रहने को तैयार है? क्या वह आपके साथ 18 घंटे की शिफ्ट करने को तैयार है? इन सबके बारे में पहले सोचं और फिर कमेंट करें।"

उन्होंने कहा कि जहां लोगों को लगता है कि एक्टर्स का अपने लिए पर्सनल शेफ और आलीशान वैनिटी वैन की मांग करना गैर जरूरी है, वहीं उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि अगर कोई एक्टर दिन में 18 घंटे शूटिंग करता है तो वह अपना न्यूट्रीशन और एक्सरसाइज खुद मैनेज नहीं कर सकता।

तनिषा ने यह भी बताया कि हर स्टार के नखरे होते हैं और यह आम बात है क्योंकि उन्हें पता है कि फिल्ममेकर के पास उनकी मांगों को पूरा करने के लिए पैसे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कम बजट वाले फिल्ममेकर्स को अपनी दिक्कतों के बारे में पहले ही स्टार को बता देना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा- "हर स्टार के नखरे होते हैं, वर्ना उन्हें स्टार नहीं माना जाएगा। जितना बड़ा नखरा, उतना बड़ा स्टार," ।

हाल ही में, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने सेट से तीन घंटे दूर एक जगह से बर्गर खाने की मांग करने वाले सेलेब्स पर कटाक्ष किया था। उन्होंने बिना नाम लिए कहा था- "लोगों को एक बात समझने की जरूरत है कि जब हम कोई फिल्म बनाते हैं, तो हम काम कर रहे होते हैं, हम कुछ बना रहे होते हैं। यह कोई छुट्टी नहीं है, यह कोई पिकनिक नहीं है।"

More from Filmibeat

Read more about: tanishaa mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X