'मेरे एक तरफ अजय देवगन हैं, तो दूसरी तरफ काजोल और मुझे देखें'- तनीषा मुखर्जी ने नेपोटिज्म डिबेट को बताया बकवास

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर समय समय पर चर्चा होती रहती है। कुछ कलाकार इसे गलत मानते हैं और इसके विरोध में बयान देते हैं, तो कुछ का मानना है कि नेपोटिज्म हर जगह होता है। लेकिन वहीं, कुछ कलाकार हैं जो मानते हैं नेपोटिज्म कोई डिबेट का मुद्दा ही नहीं है, यहां जो टैलेंटेड है, वही टिकता है।

हाल ही में तनीषा मुखर्जी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए इसे पूरी तरह से बकवास बताया। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए तनीषा ने कहा, "नेपोटिज़्म एक बकवास बहस है। ये सिर्फ एक फैंसी शब्द है जिसका लोग समय-समय पर इस्तेमाल करते रहते हैं। आज अगर आप इंडस्ट्री में मेहनत के साथ काम नहीं करेंगे तो आप नहीं दिखाई देंगे।"

Tanishaa Mukerji

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मेरे एक साइड रानी मुखर्जी हैं, दूसरी तरफ अजय देवगन हैं, मेरी मां तनूजा हैं और काजोल मेरी बहन है। अयान मुखर्जी भी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। तो जो भी नेपोटिज़्म पर बात करते हैं वो मुझे देख लें और फिर बात करें। मैं नेपोटिज्म फेल होने का सबसे बड़ा उदाहरण हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X