..................... Tanishaa Mukerji Breaks Silence on Painful Breakup with Uday Chopra, Calls It Harder Than Armaan Kohli Split - Hindi Filmibeat

इस एक्टर ने ऐसा तोड़ा काजोल की बहन तनीषा का दिल, 47 साल की उम्र में भी हैं कुंवारी, कई लड़कों पर आया दिल मगर..

Tanishaa Mukherjee

Tanishaa Mukherjee Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिशा मुखर्जी ने साल 2005 में फिल्म 'नील एन निक्की' से अपना करियर शुरू किया था। फिल्म तो हिट नहीं हुई, लेकिन तनिशा अपने बोल्ड अंदाज की वजह से चर्चा में आ गईं। इसी दौरान उनकी मुलाकात उदय चोपड़ा से हुई और दोनों का रिश्ता दोस्ती से शुरू होकर प्यार तक पहुंच गया। मगर यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया।

उदय चोपड़ा से अलगाव सबसे दर्दनाक

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तनिशा ने अपने पुराने रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में दो बड़े रिलेशनशिप रहे- एक उदय चोपड़ा के साथ और दूसरा अरमान कोहली के साथ। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि किस रिश्ते का टूटना उन्हें ज्यादा चोट पहुंचा, तो उन्होंने साफ कहा- 'अरमान से अलग होना इतना मुश्किल नहीं था, लेकिन उदय से ब्रेकअप ने मुझे बहुत तोड़ दिया। हम लंबे समय से अच्छे दोस्त थे और एक-दूसरे के बेहद करीब थे।'

दिल टूटने पर क्या करती हैं तनिशा?

तनिशा ने बताया कि जब भी उनका दिल टूटता है, तो वह हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करती हैं। उनका मानना है कि हर चीज अच्छे के लिए होती है। उन्हें प्यार में पड़ने का एहसास पसंद है और वह रिश्तों से मिली यादों को हमेशा संजोकर रखती हैं।

दिल के दर्द से उबरने का उनका एक मजेदार तरीका भी है। तनिशा ने कहा कि वह ऐसे वक्त में खूब चॉकलेट्स खाती हैं, क्योंकि यही उनका स्ट्रेस दूर करने का तरीका है।

क्यों हुआ ब्रेकअप?

तनिशा ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उदय चोपड़ा के साथ उनका रिश्ता करीब दो साल तक चला। लेकिन बाद में दोनों को महसूस हुआ कि यह रिश्ता आगे नहीं चल पाएगा। उन्होंने बिना किसी विवाद के अलग होने का फैसला किया और आज भी दोस्त बने हुए हैं।

तनिशा ने कहा- 'जब लगता है कि चीजें काम नहीं कर रहीं, तब ब्रेकअप हो जाता है। यह बहुत नैचुरल है, लेकिन लोग इसे बड़ा मुद्दा बना देते हैं। हमने भी यही महसूस किया और अलग हो गए।'

पहली मुलाकात कैसे हुई?

तनिशा और उदय की पहली मुलाकात फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बाद में जब उन्होंने साथ काम किया, तो यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

Read more about: tanishaa mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X