'उर्फी की बहन कुल्फी...', फैशन शो में अटपटी ड्रेस पहने पहुंची Tanisha Mukherjee, लोग बोले- ये क्या मजाक है...

tanisha mukherjee

Tanisha Mukherjee Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। अक्सर वह किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में आ जाती है और एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल आपको बता दें कि इस बार वह अपने अनोखे और बोल्ड फैशन सेंस के चलते चर्चा में आ गई है।

बीती रात को एक फैशन शो के दौरान तनीषा मुखर्जी एक ऐसी ड्रेस पहन कर आ गई जिसके चलते उनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल, तनीषा मुखर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसमें वह ब्लैक कलर के नेट की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है।

लेकिन इस दौरान तनीषा मुखर्जी का आउटफिट काफी ज्यादा अजीब दिखाई दे रहा है और उनकी ड्रेस पर बड़े-बड़े फूल भी लगे हुए हैं। ड्रेस के डिजाइन को देखकर काफी सारे लोग तो हैरान भी हो गए हैं और काफी लोगों ने तो तनीषा मुखर्जी को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

काफी सारे लोग तो तनीषा मुखर्जी की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि उर्फी जावेद की बहन कुल्फी आ गई है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मच्छरदानी पहन ली है। एक अन्य यूजर कमेंट करता है कि डर है कि कहीं कोई भूखी बकरी ना आ जाए।

तनीषा मुखर्जी का यह आउटफिट जितना ज्यादा बोल्ड नजर आ रहा है उससे भी कहीं ज्यादा अजीब लग रहा है। हालांकि उनके बालों का स्टाइल एकदम प्रिंसेस की तरह दिखाई दे रहा है और उन्होंने एक हेयर बैंड के साथ बन बनाया हुआ है। लेकिन तनीषा मुखर्जी का ड्रेस लोगों को बिल्कुल भी पल्ले नहीं पड़ रहा है।

अगर हम तनीषा मुखर्जी के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी उम्र 47 साल की हो चुकी है और लंबे समय से उन्होंने फिल्मों से भी दूरी बनाई हुई है। उनको बिग बॉस से लेकर खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखलाजा जैसे रियलिटी शोज में देखा जा चुका है। लेकिन अभी तक उन्होंने किसी भी शो को नहीं जीता।

More from Filmibeat

Read more about: tanisha mukherjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X